Aaj Ka Singh Rashifal 30 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: घर परिवार में अपनों को ज्यादा समझने की कोशिश करनी होगी क्योंकि रिश्तों को संभालना आसान नहीं है। मनमुटाव भी हो सकता है और बहस भी छिड़ सकती है। आपकी अच्छाई के बावजूद अभी भी बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिन्हें संभालने की जरूरत पड़ सकती है। अच्छी बात यह है की आपने कोशिश की है और उस कोशिश में आपको कुछ हद तक कामयाबी भी मिली है, फिर भी लोगों से उलझन बनी रह सकती है।
क्या करें
मन परेशान होगा तो कुछ भी अच्छा नहीं लगेगा और इस समय आपको ऐसा लग रहा है जैसे तकदीर ही आपके खिलाफ है इसलिए हर चीज बिगड़ रही है जबकि यह आपके मन में बनाई हुई सोच हो सकती है जिसे सुधारने की जरूरत है। हालात ने आपकी मदद की है और उस मदद के चलते आपने अपनी कोशिशों को बढ़ाया है, यह और बात है की रिश्तों को संभालने में अभी भी थोड़ा सा वक्त लग सकता है।
क्या न करें
किसी भी तरह के तकरार को बढ़ावा न देते चले जाएँ इसलिए अपनी अच्छाई को लोगों के प्रति हर रूप से बनाए रखें। अपनी मानसिकता को भी ऐसा न बनाएं की आपको हर चीज में कमियाँ और परेशानियाँ ही नजर आएं क्योंकि ऐसा करने से भी आपकी चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं।
सेहत
सेहत की ओर ध्यान देना होगा और अपनों की सेहत के बारे में भी सोचना होगा। अगर कोई भी चीज आपकी कोशिशों को कम रही है तो उसके बारे में भी मनन करने की जरूरत पड़ेगी।
खर्चे और नुकसान
जल्दबाज़ी में अपने खर्चों को बढ़ा लेना इस समय ठीक नहीं है पर इस चीज का एक दूसरा पहलु भी है। अगर आपका कहीं पैसा फँसता चला जाए तो वो भी एक तरह का नुकसान ही है जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होता, इसलिए आपको अपनों की बढ़ती हुई जरूरतों को ही पूरा करना है और अपने नुकसान पर भी एक नजर रखनी है ताकि हालात हर रूप से संभले रहें।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
