राशिफल

आज का धनु राशिफल, 30 नवंबर 2022: पैसे की स्थिति होगी संभालनी, खर्चों पर लगानी होगी रोक

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 30, 2022, 09:17 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 30 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: क्या करें – रिश्तों के प्रति आप चिंतित हैं और कोई प्यार का रिश्ता भी परेशानियाँ दिखा रहा है। आप अपने बच्चों को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं क्योंकि आप चाह रहे हैं की वो अपने प्रयास से और अपनी मेहनत से अपना भविष्य बना लें। उनके लिए प्रेरणा बनाने का समय है।

Image

आज का धनु राशिफल, 30 नवंबर 2022

Aaj Ka Dhanu Rashifal 30 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – आप थोड़ी सी कोशिश करेंगे तो आपको बड़ा लाभ मिलेगा और इसलिए आपकी मन में बिठाई हुई परेशानियों को भी एक नए नजरिए से देखने की जरूरत पड़ेगी। हर चीज में कोई न कोई अच्छाई छुपी हुई होती है जिस ओर आपको ध्यान तो देना ही पड़ेगा।

क्या करें – रिश्तों के प्रति आप चिंतित हैं और कोई प्यार का रिश्ता भी परेशानियाँ दिखा रहा है। आप अपने बच्चों को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं क्योंकि आप चाह रहे हैं की वो अपने प्रयास से और अपनी मेहनत से अपना भविष्य बना लें। उनके लिए प्रेरणा बनाने का समय है।

क्या न करें – अपने विचारों में किसी भी तरह की सख्ती या प्रबलता लाना ठीक नहीं है। विनम्रता से पेश आना होगा और अपनी बात को बहुत सहजता से कहना होगा तभी जाकर रिश्तों का सुख बन पाएगा।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि संभालनी होगी क्योंकि जरा सी लापरवाही से आप अपने खर्चों को बढ़ा लेंगे और रोजमर्रा के दबाव को बेकाबू करते चले जाएंगे इसलिए भी आपको पैसे से जुडी सही योजना बनानी होगी ताकि हालात संभले रहें।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को और कमियों को एक साथ समझने की जरूरत पड़ेगी। अपनों के लिए आप अच्छा सोचते हैं और यह आपकी अच्छाई है पर रिश्तों को संभाले रखने में बहुत सारी चुनौतियाँ भी हैं क्योंकि लोग शायद आपके लिए उतने मददगार नहीं हैं जितने की आप उम्मीद लगा रहे हैं इसलिए फासले बने हुए नजर आ रहे हैं, ध्यान देना होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article