राशिफल

आज का तुला राशिफल, 30 नवंबर 2022: किसी के बहकावे में आकर ना उठाएं कोई कदम, हो सकता है नुकसान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 30, 2022, 09:07 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 30 November 2022, Libra Horoscope Today in Hindi:इस राशि वाले जातकों को आज काफी सावधानी से रहने की आवश्यकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई कदम ना उठाएं अन्यथा आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। तुला राशि के जातक यहां देखें अपना पूरा राशिफल।

Image

30 नवंबर 2022 का तुला राशिफल

Aaj Ka Tula Rashifal 30 November 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: रिश्तों के प्रति आप जागरूक हैं और अपनों का ख्याल रख पा रहे हैं लेकिन चिंतित हैं की क्या लोगों का सहयोग आपको मिला रहेगा, उसका एक बड़ा कारण यह है की उस सहयोग में कहीं न कहीं कमी भी बनी हुई है। जो लोग आपके लिए सिर्फ रिश्तों का दम भर रहे हैं और आपको सहयोग देने का दिखावा कर रहे हैं वो भी कहीं न कहीं आपके खिलाफ होते चले जा रहे हैं।

क्या करें

मन में बिठाई हुई चिंताओं को हटाना पड़ेगा क्योंकि वो सब आपके मन का भटकाव है। अपने साथी सहयोगियों की बात को भी समझना पड़ेगा क्योंकि वो अपने हित का पहले सोच रहे हैं इसलिए आपको अपनी प्राथमिकताओं को समझने की कोशिश करनी होगी ताकि आपका मन उन प्राथमिकताओं को संभालने में लगा रहे।

क्या न करें

घर परिवार के रिश्तों को किसी भी वजह से कमजोर न करते चले जाएँ। अगर लोग आपके खिलाफ होते चले जा रहे हैं तो इसका यह मतलब नहीं है की आप उन रिश्तों को बिगाड़ लें। समय परिवर्तनशील है और हालात भी बदल जाते हैं। आज की चिंताएं कल की उपलब्धियों में भी बदल सकती हैं इसलिए परेशान होते चले जाना भी किसी समस्या का हल नहीं है।

शख्सियत

अपनी शख्सियत को इतना नकारात्मक न बनाएं की आप परेशान होते चले जाएँ। कुछ परेशानियाँ ऐसी हैं जो हम अपनी सोच को बिगाड़कर बना लेते हैं और उन्हीं परेशानियों को संभाल लेना भी आसान हो सकता है अगर आप अपनी सोच को और अपनी मानसिकता को बदल दें तभी जाकर शख्सियत में सुधार लाया जा सकता है।

पढ़ाई लिखाई

पढ़ाई लिखाई की दिशा में आपको मेहनत करनी होगी और उन सारी रुकावटों को भी साथ ही साथ समझना होगा जो इस समय बनी हुई हैं। यह समय आसान नहीं है चाहे आप कितना भी कहते रहें की यह आसान है क्योंकि यह समय दिशाहीन प्रयास दिखा रहा है जिसे सुधारने की जरूरत पड़ सकती है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article