राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 30 नवंबर 2022: रिश्तों को संभालें, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों का दिन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 30, 2022, 09:07 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal ​30 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: अपनी मानसिकता को सुधारने से भी बहुत सारी चीजों को संभालने में मदद मिलेगी। रिश्तों को संभालने की जरूरत है।

Image

आज का कर्क राशिफल, 30 नवंबर 2022: रिश्तों को संभालें, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों का दिन

Aaj Ka Kark Rashifal 30 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: अपने मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता को जगह न बनाने दें, खुश रहने की कोशिश कर लें ताकि हालात को बेहतर तरीके से समझा भी जा सके और संभाला भी जा सके। अपने मन में परेशानियों को बढ़ावा देते चले जाने से परेशानियाँ ही हाथ लगती हैं।

क्या करें – काम और कारोबार के प्रति अपने भरोसे को बढ़ाने की जरूरत है, तभी जाकर आप उस लाभ को सुनिश्चित कर पाएंगे जो इस समय बना हुआ है। आपका अविश्वास ही आपकी अस्थिरता का कारण है और इस वजह से कामकाज से बनते हुए लाभ को लेकर भी आपके मन में बहुत सारा असंतोष बैठा हुआ है। सारी चीजें एक दूसरे के साथ जुड़ी हुई हैं, अपनी मानसिकता को सुधारने से भी बहुत सारी चीजों को संभालने में मदद मिल सकती है।

क्या न करें – लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और इस बात को भी समझें की लोगों की वजह से भी आपके लिए चुनौतियाँ हो सकती हैं। जो लोग आपकी मदद कर रहे हैं वो भी चुनौती का एक कारण है क्योंकि वो आपके ऊपर कोई न कोई दबाव बनाते चले जा रहे हैं, ऐसे में परेशान रहकर अपनी मानसिकता को बिगाड़ते चले जाना भी ठीक नहीं है।

रिश्तेनाते – रिश्तों को संभाले रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए क्योंकि बहुत सारी अच्छाई है जिसे आप बनाए रख सकते हैं पर उसके लिए भी आपको अपनी सोच को बदलना होगा और खुश रहने की कोशिश करनी होगी। हालात को संभालने के लिए भी हर इंसान को अपने अंदर परिवर्तन लाने ही पड़ते हैं।

तकदीर और भाग्य – तकदीर ने आपका साथ निभाया है और बहुत सारी चीजों को बचाने के लिए और संभालने के लिए मदद की है। यह समय आपसे मेहनत भी करवा रहा है और आपकी पढ़ाई लिखाई को आगे बढ़ाने में भी अपना पूरा योगदान दे रहा है और ऐसे ही किसी समय का पूरा फायदा उठा लेना चाहिए ताकि रिश्ते भी संभले रहें और जिंदगी में अपने प्रदर्शन के बलबूते पर आगे बढ़ने का मौका भी मिलता चला जाए।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article