Aaj Ka Makar Rashifal 30 November 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – लोगों की मदद से और सहयोग से आपका भरोसा जगा है और आपने बहुत कुछ करने की और पाने की कोशिश की है। यही वजह है की आपने लोगों से तालमेल बढ़ाने का भी प्रयास किया है।
क्या करें – किसी भी तरह की बहस से बचना होगा क्योंकि अगर लोग आपकी मदद करेंगे तो उनकी कोई शर्तें भी होंगी इसलिए आपको बहुत सारा धैर्य बनाए रखने की भी जरूरत पड़ेगी। घर परिवार में भी रिश्तों के प्रति भरोसा बनाए रखने से ही यह सबकुछ संभव हो पाएगा।
क्या न करें – अपने व्यवहार को इतना सख्त न बनाएं की आप लोगों से व्यर्थ में उलझते चले जाएँ क्योंकि उसकी जरूरत ही नहीं है। कई तरह के अच्छे विकल्प हो सकते हैं आपके सामने पर बिना सोचे समझे और बिना योजना बनाए किसी नए रास्ते पर चलने की कोशिश बिल्कुल न करें।
धन दौलत – पैसे से जुड़ी स्तिथि को संभाले रखना बहुत जरूरी है क्योंकि किसी भी तरह का परिवर्तन आपके खर्चों को भी बढ़ा सकता है और आपके नुकसान को भी बढ़ा सकता है इसलिए भी आपको अपनी समृद्धि को बनाए रखना इस समय बहुत जरूरी होगा।
मेहनत – मेहनत करने का समय है और यह समय आपकी तकदीर को जगाने के लिए और आपकी आर्थिक स्तिथि को बढ़ाने के लिए भी मददगार है। काम से भी लाभ बना हुआ है और कामकाज में भी मेहनत को बनाए रखने से आपके हालात बेहतर हो सकते हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
