राशिफल

आज का मेष राशिफल, 30 नवंबर 2022: खर्चों को संभालने की जरूरत, नहीं तो बिगड़ सकते हैं हालात

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 30, 2022, 09:18 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: खर्चे भी हैं और उसे संभालना भी है क्योंकि बढ़ते हुए खर्चे टेंशन दे सकते हैं।

Image

आज का मेष राशिफल, 30 नवंबर 2022: खर्चों को संभालने की जरूरत, नहीं तो बिगड़ सकते हैं हालात

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: आर्थिक स्तिथि को बेहतर भी करना है और आर्थिक स्तिथि को लेकर मन में असंतोष भी है, उसके बहुत सारे कारण हो सकते हैं। कामकाज में भी पैसे की जरूरतें बढ़ रही हैं और घर परिवार में भी पैसे को लेकर असंतोष है इसलिए आपकी चिंताएं कुछ हद तक वाजिब हैं।

क्या करें – अपने मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की घबराहट को हटा देने की जरूरत है क्योंकि अगर मन ही परेशान रहे तो किसी भी चीज को संभालना मुश्किल ही होता है और मन में बिठाई हुई परेशानियों का असर जिंदगी की कई चीजों पर पडता है। इस चीज का एक बुरा असर यह भी पड़ सकता है की आपके विचार ही सख्त होते चले जाएँ, इसलिए बहुत सारी चीजों को एक साथ संभालने की जरूरत है।

क्या न करें – अपने काम और कारोबार की स्तिथि को कमी की नजर से न देखें और इसे इस रूप से भी न देखते चले जाएँ की उससे कितना लाभ हो रहा है क्योंकि लाभ और हानी एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। काम के प्रति अपनी प्राथमिकताओं को किसी भी वजह से कम न करते चले जाएँ।

रिश्तेनाते – रिश्तों में दूरियाँ बढ़ेंगी तो परेशानियाँ पैदा होंगी और बढ़ते हुए खर्चों का असर भी आपके घर परिवार के रिश्तों पर पड़ेगा इसलिए आपको सारी चीजें समझनी भी हैं और संभालनी भी हैं पर प्राथमिकता यह होनी चाहिए की घर परिवार की खुशियाँ बनी रहें ताकि आप अपने काम और कारोबार के प्रति समय लगा पाएं।

खर्चे और नुकसान – खर्चे भी हैं और उसे संभालना भी है क्योंकि बढ़ते हुए खर्चों का असर भी आपके कामकाज की स्तिथि पर पड़ सकता है। आप चाह रहे हैं की काम से लाभ बढ़ जाए पर खर्चे उस लाभ को बढ़ाने नहीं दे रहे और आपकी स्तिथि वैसी की वैसी ही बनी हुई है इसलिए काम को भी बढ़ाना होगा और खर्चों पर भी काबू पाने की कोशिश करनी होगी तभी जाकर पूरा फायदा मिल पाएगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article