राशिफल

आज का तुला राशि‍फल 13 जनवरी 2023 : किसी फैसले को बार-बार न बदलें , जानें कैसा र‍हेगा तुला राशि‍ का आज का दिन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 13, 2023, 09:35 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 13 January 2023 , Libra Horoscope Today in Hindi : अगर कोई भी चीज अच्छी नहीं लग रही तो इसका यह मतलब नहीं है की आप दिलों के फासले बना दें। अपनी कोशिशों को सुधारने का और जिंदगी में बड़ा परिवर्तन लाने का समय है। जानें कैसा र‍हेगा तुला राशि‍ का आज का दिन ।

Image

Libra Horoscope 13 January 2023

Aaj Ka Tula Rashifal 13 January 2023 , Libra Horoscope Today in Hindi : तुला (Libra)अपनी कोशिशों को सुधारने का और जिंदगी में बड़ा परिवर्तन लाने का समय है। किसी यात्रा या विचार के बदलाव भी हो सकते हैं आपके मन में।

क्या करें – जो भी फैसला करें उसमें टिके रहें क्योंकि बार बार विचारों को बदलते चले जाने से जिंदगी में अस्थिरता आ जाएगी जिससे बचने की जरूरत है।

क्या न करें – अपने मन को उचाट बिल्कुल न करें। अगर कोई भी चीज अच्छी नहीं लग रही तो इसका यह मतलब नहीं है की आप दिलों के फासले बना दें।

तकरार और झगड़े – तकरार किसी भी कारण से बन सकता है इसलिए आपको हर पहलु पर एक नजर रखनी होगी। अपने व्यवहार को सख्त बनाकर भी इंसान अपनी मुश्किलों को बुलावा देता चला जाता है जिससे बचने की जरूरत पड़ेगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article