राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 13 january 2023: रिश्ते में आ सकती है रुकावटें, सूझबूझ से लेना होगा काम

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 13, 2023, 09:36 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 13 January 2023 , Leo Horoscope Today in Hindi: आपका दिन कुछ ठीक नहीं चलता है। ये समय कुछ ऐसा है की आपसी रिश्ते में अनबन बनी रहेगी। जिसे सुधारने की जरूरत है। क्योंकि किसी भी तरह का मानसिक तनाव आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है।

Image

Leo Horoscope, 13 January 2023

Aaj Ka Singh Rashifal 13 January 2023 , Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को सँवारने का आप भरपूर प्रयास कर रहे हैं पर सफलता मिलने में अभी भी कमी हो सकती है। आपकी कोशिशें अच्छी हैं पर हालात उतने अनुकूल नहीं हैं।

क्या करें – अपने विचारों में सूझबूझ दर्शाएँ ताकि लोग आपकी बात को भली भांति समझ पाएं। अच्छी बात कहेंगे तो लोग भी अच्छाई को समझ पाएंगे और आपको बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

क्या न करें – अपनी समृद्धि को लेकर किसी पर भी दबाव बनाने की कोशिश न करें। पैसा वैसे भी आनी जानी चीज है पर पैसे को आधार बनाकर अपने स्वभाव को बिगाड़ते चले जाना कभी भी ठीक नहीं है।

रुकावटें और चुनौतियाँ – कई तरह की रुकावटें हो सकती हैं जिसमें विचारों का मतभेद भी शामिल है। कामकाज के क्षेत्र में भी चुनौतियाँ बनी हुई हैं पर धीरे धीरे हालात सुधार की ओर बढ़ रहे हैं जिसके चलते आपकी जिंदगी में बड़े परिवर्तन आ सकते हैं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article