राशिफल

आज का म‍कर राशि‍फल 13 जनवरी 2023 : किसी काम को करने से पहले बड़े-बुजुर्गों की सलाह लें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 13, 2023, 09:41 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 13 January 2023 , Capricorn Horoscope Today in Hindi : किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचना होगा क्योंकि उस खतरे की वजह से कहीं आप अपना नुकसान कर जाएँ अपने बड़े बुजुर्गों से मिलती हुई सलाह को आलोचना न समझें क्योंकि उनके विचारों में आपके लिए अच्छाई बनी हुई है।

Image

Capricorn Horoscope 13 January 2023

Aaj Ka Makr Rashifal 13 January 2023 , Capricorn Horoscope Today in Hindi : मकर (Capricorn)मुश्किलें बढ़ी हुई हैं और विचार मिल नहीं रहे। अपने व्यवहार को बदलने की जरूरत है ताकि लोगों की ओर से बनती हुई नाराजगियों को भी संभाला जा सके। वैसे भी लोगों को खुश करना आसान नहीं होता और यह समय भी ऐसा चल रहा है जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाए हुए है।

क्या करें – रोजमर्रा के खर्चों को भी संभालना होगा और किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचना होगा क्योंकि उस खतरे की वजह से कहीं आप अपना नुकसान कर जाएँ इस बात को संभाल लेने की जरूरत है।

क्या न करें – अपने बड़े बुजुर्गों से मिलती हुई सलाह को आलोचना न समझें क्योंकि उनके विचारों में आपके लिए अच्छाई बनी हुई है। अगर आप इस बात को लेकर अपना मन उचाट कर लेंगे तो फिर यह ठीक नहीं होगा।

मेहनत – मेहनत करने से बहुत सारी चीजें संभल पायेंगी और आपको नए रास्ते पर चलने का मौका मिलता चला जाएगा इसलिए आपको मेहनत के साथ साथ आपसी तालमेल बनाए रखने का प्रयास भी करना ही पड़ेगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article