राशिफल

आज का मेष राशिफल, 13 जनवरी 2023: खर्चे पर करें काबू, कारोबार पर पास सकता है बुरा असर

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 13, 2023, 09:38 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 13 January 2023 , Aries Horoscope Today in Hindi: इन दिनों आपके खर्चे बढे हुए हैं। जिसका सीधा असर काम और कारोबार पर बुरी तरह से पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी मेहनत बढ़ानी होगी और यह मुसीबत का कारण बन सकता है।

Image

Aries Horoscope, 13 January 2023

Aaj Ka Mesh Rashifal 13 January 2023 , Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) – रिश्तों को सुधारने का और सँवारने का अच्छा मौका मिल रहा है और उसमें कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता भी शामिल है। मन फिर भी उचाट है क्योंकि मन में बिठाई हुई बहुत सारी दुविधाएं हैं जिसके चलते छोटी छोटी बातों को लेकर आप उलझते चले जा रहे हैं, फिर भी अपने मन को शांत करके रिश्तों को सुधारने का समय है।

क्या करें – अपनी कोशिशों से आपको हर तरह की कामयाबी मिल सकती है। पढ़ाई लिखाई के माध्यम से भी आप अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं और अपने भविष्य को बना सकते हैं। यह सारी चीजें आपके लिए अनुकूल बनी हुई हैं।

क्या न करें – अपने मन की परेशानियों को अपने ऊपर इतना न हावी कर लें की हर चीज बुरी लगनी शुरू हो जाए। लोगों से उलझने बढ़ाकर लोगों को नाराज करते चले जाना इस समय ठीक नहीं है इसलिए अपने विचारों को बहुत ज्यादा सख्त न बनाते चले जाएँ।

खर्चे और नुकसान – खर्चों को संभालना होगा और इस बात को भी समझना होगा की खर्चों की वजह से आपके काम और कारोबार पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए अपनी आर्थिक स्तिथि को बेहतर करने के प्रयास तो आपको करने ही पड़ेंगे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article