राशिफल

आज का मीन राशि‍फल 13 जनवरी 2023 : काम और कारोबार में तरक्‍की मिलेगी , लोगों से तकरार करने से बचें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 13, 2023, 09:38 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 13 January 2023 , Pisces Horoscope Today in Hindi : काम और कारोबार का क्षेत्र स्थिरता भी दिखा रही है और तरक्की भी दिखा रही है। लोगों के सहयोग से जो कुछ भी हासिल हो सकता है उसे कर लें क्योंकि ऐसे मौके कभी कभी ही मिलते हैं ।

Image

Pisces Horoscope 13 January 2023

Aaj Ka Meen Rashifal 13 January 2023 , Pisces Horoscope Today in Hindi : मीन (Pisces)आपकी जिंदगी के हालात कई रूप से सुधरते चले जा रहे हैं। कामकाज का क्षेत्र पहले से ही संभला हुआ है और उसमें आपको अपनों का सहयोग मिला हुआ है पर लोगों को साथ लेकर चलने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह का मतभेद बढ़े नहीं और कोई बात बिगड़े नहीं।

क्या करें – लोगों के सहयोग से जो कुछ भी हासिल हो सकता है उसे कर लें क्योंकि ऐसे मौके कभी कभी ही मिलते हैं जब जिंदगी आप पर मेहरबान हो। लोगों को खुश रखने का प्रयास करना भी बहुत बड़ी बात होती है।

क्या न करें – अपनी मानसिकता को ऐसा न बनाएं की लोगों की कमियाँ नजर आनी शुरू हो जाएँ क्योंकि ऐसा करने से आपसी तकरार पैदा हो सकता है और इस समय वही ठीक नहीं है। तकरार किसी भी मसले का हल नहीं होता।

काम और कारोबार – काम और कारोबार का क्षेत्र स्थिरता भी दिखा रहा है और तरक्की भी दिखा रहा है। प्रतियोगिता की भावना रखेंगे तो जिंदगी में लोगों से दो कदम आगे बने रहने का मौका भी मिलता चला जाएगा पर इस सारे प्रयास में आपकी मेहनत की बहुत बड़ी भूमिका होगी जिसके चलते आपको हर तरह का लाभ मिलता चला जाए।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article