राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 13 january 2023 : रिश्‍तों के प्रति नकारात्‍म‍क सोच को बदलें, काम और कारोबार में स्थिरता बनाकर रखें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 13, 2023, 09:40 AM IST

Aaj Ka Kanya Rashifal 13 January 2023 , Virgo Horoscope Today in Hindi : अपने व्यवहार में बहुत सारा धैर्य बनाए रखेंगे तो लोगों से तालमेल बेहतर होता चला जाएगा अपनी मानसिकता को ऐसा बना लें की आपसे किसी भी तरह की गलती न होती चली जाए। जानें कैसा रहेगा आज का दिन।

Image

Virgo Horoscope 13 January 2023

Aaj Ka Kanya Rashifal 13 January 2023 , Virgo Horoscope Today in Hindi : कन्या (Virgo)अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा सा मनन करने की जरूरत है तभी जाकर रिश्ते संभलते हैं। काम और कारोबार के क्षेत्र में भी स्थिरता बनानी होगी ताकि सबकुछ संभला रहे।

क्या करें – अपने व्यवहार में बहुत सारा धैर्य बनाए रखेंगे तो लोगों से तालमेल बेहतर होता चला जाएगा पर इस प्रयास को आपको लगातार करना होगा क्योंकि आपकी आदतों में थोड़ा सा भी फेरबदल आपकी मुश्किलों को फिर से बढ़ा सकता है।

क्या न करें – अपने व्यक्तित्व में बहुत सारी सूझबूझ बनाए रखने की जरूरत है इसलिए अपनी मानसिकता को ऐसा बना लें की आपसे किसी भी तरह की गलती न होती चली जाए। रिश्तों के प्रति नकारात्मक सोच रखना कभी भी लाभदायक नहीं होता।

रिश्तेनाते – घर परिवार के रिश्तों को हर तरह से संभाल रखने का प्रयास करना पड़ेगा। बहुत सारी खुशियाँ बनी हुई हैं उन खुशियों को बनाए रखने के लिए अपनों के करीब आना होगा। अगर किसी भी तरह का मतभेद उभर रहा है तो उसे भी समय रहते संभाल लेना बहुत जरूरी हो जाएगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article