राशिफल

आज का धनु राशि‍फल , 13 जनवरी 2023 : तकदीर का साथ मिलेगा , जीवन में खुशि‍यां आ रही हैं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 13, 2023, 09:41 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 13 January 2023 , Sagittarius Horoscope Today in Hindi : काम और कारोबार के क्षेत्र में थोड़ा सा नियमित हो जाएंगे तो और ज्यादा फायदा होता चला जाएगा । कामकाज के प्रति भी अपना समय लगा पा रहे हैं, इसी तालमेल को भविष्य में भी बनाए रखने की जरूरत है।

Image

Sagittarius Horoscope Today 13 January 2023

Aaj Ka Dhanu Rashifal 13 January 2023 , Sagittarius Horoscope Today in Hindi : धनु (Sagittarius)तकदीर आपके साथ है और आपसी तालमेल की वजह से जिंदगी की खुशियाँ बनी हुई हैं और धीरे धीरे वो खुशियाँ लाभ की ओर भी बढ़ रही हैं।

क्या करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में थोड़ा सा नियमित हो जाएंगे तो और ज्यादा फायदा होता चला जाएगा क्योंकि कारोबारी रिश्तों में भी सुधार हो रहा है जिसके चलते आपका भरोसा बढ़ रहा है।

क्या न करें – अपने रोजमर्रा के मुद्दों को अपने ऊपर इतना हावी न कर लें की आप परेशान होते चले जाएँ इसलिए चुनौतियों से समझौता करना सीख लें तब आपकों सबकुछ अच्छा लगना शुरू हो जाएगा और कोई कमी नहीं रहेगी।

रिश्तेनाते – घर परिवार में रिश्तों का सुख हर तरह से बना हुआ है और इसी चीज का अच्छा असर यह है की आप कामकाज के प्रति भी अपना समय लगा पा रहे हैं, इसी तालमेल को भविष्य में भी बनाए रखने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article