राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 25 दिसंबर 2022:मेहनत से अपनी तकदीर जगा सकते हैं धैर्य बनाकर रखें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 25, 2022, 09:39 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 25 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi:अपनी मेहनत से अपनी तकदीर को जगा सकते हैं ,पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना होगा और आपकी मेहनत आपके भविष्य को बनाने में हर तरह से कारगर साबित होगी और रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखने के लिए आपको बहुत सारा धैर्य बनाए रखना होगा।

Aaj Ka Singh Rashifal 25 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi सिंह (Leo)जल्दबाजी में अपना नुकसान हो सकता है और पैसे के लेन-देन में भी लोगों के दबाव झेलने पड़ सकते हैं, इसलिए आपको बहुत सारा धैर्य बनाए रखने की भी जरूरत है।

क्या करें –पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना होगा और आपकी मेहनत आपके भविष्य को बनाने में हर तरह से कारगर साबित होगी, पर मेहनत करने के लिए भी आपको अपना समर्पण बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी.

क्या न करें –झगड़े की वजह से नुकसान हो सकता है और नुकसान की वजह से झगड़ा हो सकता है इसलिए हर बात को बिगाड़ते ना चले जाएं. जिंदगी हम सबका कभी न कभी इम्तिहान जरूर लेती है और यह इम्तिहान भरी घड़ी है, जिसमें अपने लिए परेशानियों को बढ़ाते चले जाना ठीक नहीं.

रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखने के लिए आपको बहुत सारा धैर्य बनाए रखना होगा. अपने जीवनसाथी को ज्यादा समझने के लिए आपको उनकी अच्छाईयों की ओर देखना होगा. अपनी मधुरता बनाए रखेंगे और अपनों को प्यार करेंगे तो हर तरह की गलतफहमी दूर हो जाएगी.

मेहनत - मेहनत करने का कोई और विकल्प नहीं है, आपके लिए हालात ही ऐसे बने हुए हैं कि आप अपनी मेहनत से अपनी तकदीर को जगा सकते हैं और उसके लिए आप अपनी कोशिशों से अपने प्रदर्शन को बेहतर किया जा सकता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article