Aaj kaMakar
क्या करें –जरूरत से ज्यादा भरोसा बनाते चले जाने से बचना होगा क्योंकि ऐसा करते हुए आप कामकाज से जुड़ा कोई गलत फैसला कर जाएंगे. इसलिए बहुत सारी चीजों को स्थिरता के रूप में भी देखने का प्रयास करना होगा.
क्या न करें –हर विकल्प अच्छा नहीं हो सकता इसलिए मनन करने की जरूरत पड़ती है. लोगों की बातों में आकर कोई ऐसा कदम ना उठाएं, जिसके चलते आप खुद को फंसा हुआ महसूस करें.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति ठीक होने के बावजूद आपको लोगों से सहयोग लेने की जरूरत पड़ सकती है. कोशिश यह भी करनी पड़ेगी कि आप लोगों की अच्छी सलाह लें पर फैसले अपनी सूझबूझ से करें, तभी जाकर जिंदगी का तालमेल बन पाएगा.
काम और कारोबार - कामकाज के प्रति किसी भी तरह का अविश्वास बढ़ाते चले जाना ठीक नहीं. काम को इस रूप से देखना होगा, जिसमें आपकी लगन भी बनी रहे और काम के प्रति अच्छाई को भी भली-भांति समझ पाएं. तकदीर को आजमा के अपना नुकसान करते चले जाने से भी बचने की जरूरत पड़ेगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
