Aaj Ka
क्या करें –काम और कारोबार को आप लाभ की नजर से देख रहे हैं और लाभ बनाने के लिए आप हर तरह का प्रयास भी कर रहे हैं. अपनी कोशिशों को बहुत ऊंचे स्तर का ले जाने के लिए आपको खुद को इतना सक्षम बनाना है कि आप वो सबकुछ कर पाएं जो आपके सपनों को साकार करते चले जाएं.
क्या न करें –रिश्तों को लाभ या हानि की नजर से ना देखें, अगर रिश्तों के प्रति समर्पण बनाए रखेंगे तो खुशियों के रूप में लाभ मिलता चला जाएगा. रिश्तों के तालमेल से जो खुशियां मिलती है वो पैसे से नहीं मिल सकतीं.
रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई बनी हुई है, अपनों के विचारों को समझें और अपनों को दोस्त बना लें और आप देखेंगे कि हालात आपके अनुकूल ही होते चले जा रहे हैं, पर अपने जीवनसाथी को भी अपनी खुशियों में शामिल कर लें ताकि किसी भी तरह का मन मुटाव आपकी खुशियों को कमजोर ना करता चला जाए.
शख्सियत - अपनी शख्सियत को किसी भी तरह से बिगाड़ना ठीक नहीं, हम सब अपनी किसी न किसी आदत के गुलाम होते हैं. चिंता करना भी एक आदत है और लोगों पे शक करते चले जाना भी ठीक नहीं है. अपने व्यवहार पे काम करना होगा ताकि आपकी personality में निखार आता चला जाए.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
