Aaj ka
क्या करें –भाग्यशाली स्थिति है और उसी के चलते कामकाज में भी सुधार हो सकता है, सबसे अच्छी बात यह है कि आपने अपने मन में बहुत सारा धैर्य बनाया है जिसके चलते हालात ने आपकी जिंदगी की खुशियों को संभाले रखा है.
क्या न करें –किसी भी विचार-विमर्श में उत्तेजित होते चले जाना ठीक नहीं, जरूरत से ज्यादा अपनी बात कहते चले जाना या मनवाते चले जाना मुश्किलों को बुलावा देने के बराबर होता है और मुश्किलें दबे पांव भी आ जाती हैं.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति ठीक है क्योंकि आमदनी के साथ-साथ बचत भी बढ़ रही है. मन एक छोटे बच्चे की तरह है जिसे कुछ और ज्यादा चाहिए, पर ऐसा विचार आपको प्रेरणा भी दे सकता है कि आप कुछ बेहतर कर सकें इसलिए इस अच्छाई को समझ लेने की भी जरूरत है.
प्यार-मुहब्बत - किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में अविश्वास बनाते चले जाना ठीक नहीं है, यह आपकी मानसिकता है जो आपको बार-बार परेशान कर रही है. जब इच्छाएं बढ़ती हैं, तभी भरोसे की कमी होती है और इसलिए बहुत सारा धैर्य बनाए रखने की भी जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
