राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 25 दिसंबर 2022: प्यार-मोहब्बत के रिश्ते में लगातार आ रही है दिक्कतें, सूझबूझ से लेना होगा काम

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 25, 2022, 12:11 AM IST

Aaj Ka mithun Rashifal 25 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: इन दिनों मन काफी परेशान चल रहा है। कुल मिलाकर आपके लिए यह मुश्किल की घड़ी है। ऐसे में प्यार मोहब्बत के रिश्तों में भी तकरार की स्थिति बनी हुई है। ऐसी विकट परिस्थिति में एक दूसरे के प्रति भरोसा जगाने की जरूरत है।

Image

Mithun Rashifal, 25 December 2022

Aaj Ka mithun Rashifal 25 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) –मन परेशान है और आप लोगों को अपनी परेशानियां जाहिर कर रहे हैं और इसी से आपकी मुश्किलें भी बढ़ती चली जा रहे हैं. अपनी मुश्किलों को जबान पर लाने से परेशानियां कम नहीं होती बल्कि बढ़ती चली जाती हैं, क्योंकि आपकी मानसिकता उससे जुड़ी रहती है और आप असंतोष को अपने ऊपर हावी करते जाते हैं. इस समय ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है.

क्या करें –इस अच्छाई को समझने को कोशिश कर लें कि आपने लोगों को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास किया है, लोगों ने भी आपको समझने में अपना पूरा योगदान दिया है. रिश्तों का तालमेल इसी रूप से बनता है और हालात संभलते हैं. जितना लोगों पे भरोसा करते चले जाएंगे, उतना ही तालमेल बढ़ता चला जाएगा.

क्या न करें –अपने आस-पास के लोगों को अपने खिलाफ ना करते चले जाएं, अगर वो आपकी आलोचना कर रहे हैं तो उनसे उलझें नहीं बल्कि विचार-विमर्श के माध्यम से हालात को संभालने की कोशिश कर लें.

रूकावटें और चुनौतियों - जिंदगी की रूकावटें हमेशा बनती हैं पर अपनी आर्थिक स्थिति को किसी भी तरह के खतरे में डालते चले जाना ठीक नहीं है. अगर पैसा फंस जाए तो रूकावटें भी बढ़ जाती हैं और इसी चीज को संभाल लेने की जरूरत है.

प्यार-मुहब्बत - किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में ज्यादा भरोसा बनाना होगा और दर्शाना होगा, तभी जा के रिश्ता पनप पाएगा और फलेगा फुलेगा. आप जो भी कर रहे है, उसमें आपको बहुत सारी शांति बनाए रखनी होगी.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article