Aaj Ka Rashifal 29 April 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में परेशानी हो सकती है। सोमवार का दिन वृष राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा। कर्क राशि के जातक को परिवार का साथ मिलेगा। वहीं कन्या राशि के जातक को बिजनेस में लाभ हो सकता है। मकर राशि के जॉब को लेकर खुश रह सकते हैं। मीन राशि के जातक अपने बिजनेस में सफल हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानें कैसा रहेगा सारी राशियों का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 29 April 2024 (आज का राशिफल)
मेष
आईटी व मेडिकल फील्ड के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे,समय सफलता का है। बिजनेस में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे। हो सकता है कि शुक्र आपको प्यार में सफलता दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय ---उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला ।
शुभ अंक --01 व 02
वृष
करियर में बड़े लाभ की सम्भावना है। क्रोध से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। अन्न दान करें।
शुभ रंग --हरा व सफेद
शुभ अंक --04 व 07
मिथुन
जॉब के लिए महत्व रहने वाला दिवस है। आज का दिन संघर्ष भरा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय ---श्री गणेश जी की उपासना करें।फलों का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी ।
शुभ अंक --07 व 09
कर्क
चन्द्रमा मन को धार्मिक बनाएगा। परिवार सहित कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार बेहतर कार्य में लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय ---शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। उड़द व गुड़ का दान करें।।
शुभ रंग ---लाल व नारंगी
आज का शुभ अंक --06 व 08
सिंह
आप व्यवसाय में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे।परिवार की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव व डिनर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें।पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।।
आज का
शुभ अंक--01 व 02
कन्या
धार्मिक यात्रा आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे । जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
आज का उपाय ---पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग --बैगनी व हरा ।
आज का शुभ अंक --07 व 08
तुला
आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बिजनेस पोजिशन बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो जातक बीपी के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।
आज का उपाय -- सूर्य उपासना करें। मसूर का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व नीला।
आज का
शुभ अंक ---05 व 06
वृश्चिक
फेमिली डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। संतान की प्रगति को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय --बड़े भाई का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग --लाल व पीला ।
आज का शुभ अंक --07 व 08
धनु
शुक्र व गुरु का सहयोग रहेगा। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे । आर्थिक संताप से भी मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक --01 व 03
मकर
जॉब में सफलता है परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान सहायक है।
शुभ अंक -आसमानी व नारंगी।
आज का शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ
बिजनेस से खुश रह सकते हैं। परिवार में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि स्वास्थ्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
आज का उपाय --शिवलिंग का गंगा जल व कुश से जलाभिषेक करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक --05 व 07
मीन
बिजनेस में सफलता है। जॉब प्रोमोशन को लेकर खुशी रहेगी। छात्रों की सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। परिवार का योगदान लाभ देगा।
आज का उपाय -गुरु व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।अन्न का दान सहायक है।
शुभ रंग -पीला व हरा।
आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
