Weekly Horoscope 29 April To 5 May 2024 : वीक मिथुन तथा कर्क राशि के जातक विवादों से दूर रहें। वृष तथा तुला के जातक धन प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे। कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। मेष, वृष,वृश्चिक और धनु के युवा लव लाइफ को विवाह की तरफ टर्न करने में सफल रहेंगे।धनु तथा मीन के लोग व्यवसाय में सफल रहेंगे। आइये जानते हैं प्रत्येक राशि का विस्तृत राशिफल।
Weekly Horoscope In Hindi
साप्ताहिक राशिफल मेष
धन का व्यय हो सकता है। जॉब में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आई टी और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी।दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा । स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल वृष
प्रशासनिक सेवा तथा राजनीतिज्ञों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बिजनेस को लेकर तनाव आ सकता है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा।नीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। गाय को गुड़ खिलाएं।
साप्ताहिक राशिफल मिथुन
महत्वपूर्ण कार्य टालने का प्रयास मत करें। धन के आगमन की संभावना रहेगी।छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल कर्क
छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन के व्यय की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। सफेद रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें।हेल्थ अच्छी रहेगी। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे।
साप्ताहिक राशिफल सिंह
छात्रों के उन्नति का समय है। पालिटिक्स से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में देशाटन का आनन्द उठाएंगे।लाल रंग शुभ है। बी पी और श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। गाय को केला खिलाएं। भगवान भास्कर को प्रणाम करें।गायत्री मंत्र पढ़ें।
साप्ताहिक राशिफल कन्या
सामाजिक व धार्मिक कार्यों में संलग्नता से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे।। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। हरा रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी।श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल तुला
आईटी ,मीडिया और मैनेजमेंट फील्ड में कार्य करने वाले युवा अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नीला तथा हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। हेल्थ से प्राब्लम आ सकती है। श्री हनुमान जी के मंदिर में कर्पूर जलाएं। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे। वस्त्रों का दान करें।
साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक
धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में हर्षित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। सफेद रंग उन्नति में सहायक है। हेल्थ अच्छी रहेगी।श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल धनु
सामाजिक कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा मीडिया के जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। पीला तथा नारंगी रंग शुभ है। हेल्थ से प्रसन्नता रहेगी।गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं।
साप्ताहिक राशिफल मकर
मैनेजमेंट आईटी और मीडिया के लोगों को बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगा। सफेद तथा नीला रंग शुभ है। हेल्थ पर असर पड़ेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। गरीबों में अन्न का दान करें। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं।
साप्ताहिक राशिफल कुंभ
आध्यात्मिक प्रसन्नता रहेगी । राजनीति तथा प्रशासन में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है।हरा आपका शुभ रंग है।तिल का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
साप्ताहिक राशिफल मीन
आईटी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। धन का आगमन होगा। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला तथा लाल रंग शुभ है। श्री कृष्ण मन्दिर में एक बांसुरी चढ़ाए। गाय की केला खिलाएं।
