Aaj Ka Rashifal 24 January 2025: आज का दिन मेष राशि के नौकरी करने वाले जातकों के लिए शुभ है। लेकिन बिजनेस करने वाले जातकों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि वालों की नौकरी में बदलाव हो सकता है जिससे आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में विवाद से बचें। हेल्थ को लेकर आप परेशान रहेंगे। मिथुन राशि के बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। संतान की सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। अब जानिए आज का विस्तृत राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 24 January 2025
मेष-चन्द्रमा अष्टम है इसलिए बिजनेस में कार्य को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना। जॉब में सफल रहेंगे, न्यू पोस्ट लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व करियर में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा । आज का उपाय -- श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें। कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --सफेद व लाल। आज का शुभ अंक -02 व 09
वृष- चन्द्रमा सप्तम है। जॉब में परिवर्तन की सम्भावना है। आईटी व मीडिया से जुड़े लोग सफल रहेंगे। ऑफिस में विवाद से बचें। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग --सफेद व हरा। आज का शुभ अंक --01 व 02
मिथुन-आज का दिन बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा खष्ठम व गुरु द्वादश हैं। संतान की सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। गेंहू का दान करें। शुभ रंग -असमानी व नीला। आज का शुभ अंक -05 व 08
कर्क-व्यवसाय में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करते रहें।पीपल के पत्ते की माला उनको अर्पित करें। शुभ रंग --सफेद व नारंगी। शुभ अंक -03 व 07
सिंह- चन्द्रमा चतुर्थ व सूर्य खष्ठम हैं। व्यवसाय में सफलता थोड़ी कठिनाई से मिलेगी। सायंकाल के बाद कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय --इस समय कम्बल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग -लाल व पीला। आज का शुभ अंक --05 व 08
कन्या- तृतीय चन्द्रमा मंगलमय है। जॉब में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। बुध वाणी का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। अनार का दान करें। शुभ रंग --सफेद व आसमानी। आज का शुभ अंक -,04 व 06
तुला-व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। द्वितीय चन्द्रमा न्यू बिजनेस डील को लेकर नवीन अवसर देंगे। आज धार्मिक उत्सव का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --कम्बल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग --नीला व सफेद। आज का शुभ अंक --05 व 08
वृश्चिक- आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील किसी मेष या मीन राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 08
धनु- गुरु वृष में है। द्वादश चन्द्रमा धन का व्यय अच्छे कार्यों में कराएंगे। ज्यादा यात्रा से बचिए। आय व्यय के असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। ऊनी वस्त्रो का दान भी करें। शुभ अंक --05 व 07। आज का शुभ रंग --लाल व नारंगी
मकर--जॉब चेंज के निर्णय को लेकर सशंकित रह सकते हैं। चन्द्रमा एकादश व गुरु पंचम हैं। जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें। शुभ अंक -03 व 05। आज का शुभ रंग -आसमानी व हरा
कुम्भ-कर्म स्थान पर गोचर करते चन्द्रमा शुभ हैं। आप जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारी हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग --नीला व असमानी। आज का शुभ अंक --04 व 08
मीन- मंगल व शुक्र अनुकूल है। चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। आईटी व बैंकिंग जाँब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। आज का उपाय ---कम्बल का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। शुभ रंग --लाल व सफेद। आज का शुभ अंक --01 व 09
वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
