राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 August 2024: शनिवार के दिन इन चार राशि वालों की झेलनी पड़ सकती है परेशानी, लव लाइफ में आ सकती हैं परेशानी

Aaj Ka Rashifal 17 August 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में इमोशन से बचना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 August 2024: शनिवार के दिन मिथुन राशि के जातक लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। वहीं कर्क राशि के जातक लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज के दिन तुला राशि के जातक को स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है। शनिवार के दिन धनु राशि के चन्द्रमा जॉब प्रोग्रेस को लेकर सफलता दे सकते हैं। मीन राशि के जातक को लव लाइफ में शुभ यात्रा सम्भावित है। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

मेष

सूर्य पंचम तथा चन्द्रमा भाग्य स्थान पर है। अपने निहित ऑफिस कर्म को आनंद पूर्वक करें। बिजनेस व जॉब को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे।

आज का उपाय -शिव जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रोमोशन के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।

शुभ रंग --लाल व पीला

शुभ अंक --02 व 03

वृष

गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम भाव मे रहकर स्वास्थ्य में सफलता देंगे। नवीन कार्य व पद मिलने की सम्भावना है। जॉब वर्क में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ व तिल का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक --04 व 08

मिथुन

चन्द्रमा सप्तम है। जॉब के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। शनि भाग्य भाव में है। आत्मबल बढ़ने दें। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक --06 व 08

कर्क

खष्ठम चन्द्रमा व एकादश गुरू स्वास्थ्य के लिये अब शुभ है। व्यवसाय में अब सफलता मिल रही है। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। शनि से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व लाल ।

शुभ अंक --04 व 08

सिंह

इस राशि के सूर्य व पंचम चन्द्रमा जॉब में किसी विशेष पोस्ट को लेकर सफलता देंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व मसूर का दान श्रेष्ठ दान है।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

शुभ अंक --04 व 08

कन्या

चतुर्थ चन्द्रमा घर परिवार में प्रगति देंगे। बिजनेस में सफल रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। जॉब में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

शुभ अंक -01 व 02

तुला

सूर्य सिंह व चन्द्रमा धनु में हैं। राहु किसी फेमिली डिस्प्यूट को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्व व बिजनेस के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है।

आज का उपाय --तिल का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक

मङ्गल व गुरु सप्तम व चन्द्रमा द्वितीय मङ्गलमय हैं। बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा।

आज का उपाय -उड़द का दान करते रहें।

शुभ अंक -06 व 07।

शुभ रंग -नारंगी व आसमानी

धनु

इस राशि के चन्द्रमा जॉब प्रोग्रेस को लेकर सफलता दे सकते हैं। बिजनेस में आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --लाल व सफेद।

शुभ अंक --05 व 09

मकर

द्वादश चन्द्रमा मङ्गलमय है। बिजनेस को लेकर न्यू वर्क मिलना संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच ,मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें।लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को दही व शक्कर अर्पित करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर का दान भी करें।

शुभ रंग -नीला व नारंगी ।

शुभ अंक --03 व 06

कुम्भ

शनि इसी राशि में व चन्द्रमा लाभ भाव में हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें।

आज का उपाय -घर के मन्दिर में कुश के आसन पर बैठकर दुर्गासप्तशती का पाठ करें,अन्न दान करे।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक -03 व 07

मीन

दशम चन्द्रमा आय प्राप्ति में वृद्धि करेंगे। बैंकिंग व आईटी के जातक जॉब प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। आपकी सफलता में उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति संभावित है। लव लाइफ में शुभ यात्रा सम्भावित है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व हरा।

शुभ अंक -01व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article