Putrada Ekadashi 2024 Parana Muhurat: सावन महीने की पुत्रदा एकादशी का व्रत इस साल आज यानि 16 अगस्त 2024 को शुक्रवार के दिन रखा जा रहा है। पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है। एकादशी व्रत के दिन एकादशी तिथि पर स्नान के बाद व्रत किया जाता है और शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। उसके बाद पूरे दिन भूखे रहकर भजन कीर्तन किया जाता है। व्रत के अगले दिन सुबह स्नना के बाद पूजा किया जाता है और शुभ समय में व्रत का पारण किया जाता है। पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान प्राप्ति के लिए सबसे उत्तम व्रतों में से एक माना गया है। इस व्रत के प्रताप से निसंतान लोगों को भी संतान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पुत्रदा एकादशी व्रत के पारण के समय के बारे में।
Putrada Ekadashi 2024 Parana Date (पुत्रदा एकादशी व्रत पारण डेट 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत इस बार 16 अगस्त को यानि आज किया जा रहा है। इस व्रत का पारण सावन मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन किया जाएगा। ऐसे में पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 17 अगस्त 2024 को शनिवार के दिन किया जाएगा।
Putrada Ekadashi 2024 Parana Muhurat (पुत्रदा एकादशी पारण शुभ टाइम 2024)
पुत्रदा एकादशी के व्रत का पारण इस साल 17 अगस्त 2024 को किया जाएगा। इस दिन सुबह 05 बजकर 51 मिनट से लेकर 08 बजकर 05 मिनट तक के बीच में पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण करना शुभ होगा।
Putrada Ekadashi 2024 Puja Vidhi (पुत्रदा एकादशी पारण पूजा विधि)
- सावन महीने की द्वादशी तिथि के दिन सुबह स्नान कर लें।
- उसके बाद भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें।
- फिर विष्णु जी को फूल, अक्षत और चंदन के साथ- साथ तुलसी दल अर्पित करें।
- उसके बाद खीर का भोग विष्णु जी को लगाएं।
- पूजा के बाद अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।
- अंत में सबकुछ करने के बाद स्वंय भी भोजन कर लें।
