अध्यात्म

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal 16 December 2025 (आज का अंकज्योतिष भविष्यफल 16 दिसंबर 2025): अपने जन्म की तारीख से जानिए आज के दिन का हाल, पढ़ें 16 दिसंबर का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal 16 December 2025 (आज का अंक ज्योतिष): अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है तो अंकज्योतिष भविष्यफल इसमें आपकी मदद कर सकता है। अंकज्योतिष भविष्यफल में आप अपने जन्म की तारीख के माध्यम से अपने दिन में घटने वाली घटनाओं का एक अंदाजा लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि 16 दिसंबर का दिन किन लोगों के लिए अनुकूल और किनके लिए प्रतिकूल रहने वाला है?

Image

16 दिसंबर का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal 16 December 2025: आज 16 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार है। इस कारण आज के दिन मंगल ग्रह का प्रभाव होगा। वहीं, तारीख 16 के अंकों का योग 7 है, जो केतु का अंक है। इसके साथ ही पूरी तिथि के अंकों का योग 1 है, जो सूर्य का नंबर है। आज सूर्य ने राशि परिवर्तन भी किया है, इस कारण सूर्य और केतु का अधिक प्रभाव सभी लोगों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 1 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। व्यवसाय में लाभ है। जॉब में उन्नयन के लिए उच्चाधिकारियों से बात करें। स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 4 और 7 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। धार्मिक यात्रा संभव है। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें, तिल दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और सूर्य जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में स्थान या पद परिवर्तन संभव है। पेट संबंधी कष्ट हो सकता है।

उपाय: गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

टीचिंग, मीडिया और आईटी फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 4 और 8 वाले व्यक्तियों से शुभ लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 और 5 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में सफलता का दिन है। भाग्यांक 1 और मित्र अंक 9 का सहयोग मिलेगा। साइनस के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: चावल दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन संभव है। केतु और शनि आर्थिक लाभ देंगे। बीपी के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: तिल और गुड़ दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

शनि और केतु मित्र हैं। व्यवसाय में सफलता का दिन है। शनि, शुक्र और बुध जल्द जॉब में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

केतु, शनि और मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में खुश रहेंगे। मूलांक 7 और 9 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। सेहत को लेकर लाभ संभव है।

उपाय: कम्बल दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article