राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 September 2024: राधा अष्टमी के दिन इन चार राशि वालों पर बरसेगी राधा रानी की कृपा, जॉब में मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 11 September 2024: राधा अष्टमी के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें आज का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 11 September 2024: बुधवार के दिन वृष राशि वालों को काम में सफलता मिलेगी। वहीं कर्क राशि के जातक को जॉब प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। राधा अष्टमी के दिन तुला राशि के जातक को जॉब में पोजिशन बेहतर रहेगी। आज के दिन मकर राशि के जातक को बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। कुंभ राशि वालों को छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं मीन राशि वालों को जॉब परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें आज का राशिफल। दैनिक राशिफल।

मेष

आज गुरु द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता का दिवस है। ऑफिस में विवादों से बचें। आपको अपने वर्क में ज्यादा समय देना होगा । करियर बहुत महत्वपूर्ण है। किसी कार्य को टालें मत वह प्रॉब्लम दे सकता है समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -शिव उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक -03 व 09।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

वृष

चन्द्रमा अष्टम व गुरु इसी राशि में हैं। व्यवसाय में नव सफलताओं से भरे रहने का समय है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व नीला।

अंक -05 व 08

मिथुन

सप्तम चन्द्रमा बिजनेस पार्टनरशिप भाव को स्ट्रांग करेंगे। बहुत दिनों से रुके धन का आगमन होने वाला है। आज का दिन जॉब के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व फलों दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -01 व 02

कर्क

एकादश गुरु व खष्ठम भाव में चंन्द्रमा हेल्थ अब बेहतर कर सकता है। इधर आपको व्यवसाय में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। जॉब प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 02

सिंह

पंचम चन्द्रमा सप्तम शनि व गुरु कर्म भाव मे गोचर करेंगे। गृह निर्माण कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी,पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय -सूर्य उपासना करते रहें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

शुभ अंक --02 व 03

कन्या

जॉब में गुरु व चन्द्रमा नवीन अवसरों की प्राप्ति का सौभाग्य दिलवा सकते हैं। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।धार्मिक सतसंग से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -05 व 08

तुला

द्वितीय चन्द्रमा शुभ है। मङ्गल बिजनेस व हेल्थ से थोड़ा परेशान करेगा। जॉब में पोजिशन बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध को नियंत्रित करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें तथा तिल का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

शुभ अंक - 05 व 06

वृश्चिक

चन्द्रमा आज इसी भाव मे रहेंगे। जॉब परिवर्तन का प्रयास रहेगा। छात्रों के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। लाल वस्त्रों का दान भी करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -07 व 09

धनु

द्वादश चन्द्रमा व तृतीय शनि व्यवसाय में प्रोग्रेस देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब में जातक प्रोमोशन से खुश रहेंगे।बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। पीले वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग -लाल व बैगनी।

शुभ अंक -01 व 09

मकर

एकादश चन्द्रमा व पंचम गुरु शुभ हैं। जॉब चेंज का समय अनुकूल रहेगा। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 09

कुम्भ

चन्द्रमा दशम व गुरु चतुर्थ होकर करियर में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -07 व 08

मीन

गुरु इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा नवम में हैं । छात्रों का करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा । जॉब परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे। लाभ भाव के शनि का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय -ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें व तिल का दान लाभ करेगा।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article