वर्ल्ड सिनेमा

Bluefly: प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी दिलचस्प किरदार, ऑस्कर विनर रसेल क्रो संग आएंगी नजर

Priyanka Chopra Got Sci-Fic Film: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी कब्जा जमाया हुआ है। उनके हाथ हाल ही में 'साइंस-फिक्शनल' फिल्म 'ब्लू फ्लाई' लगी है।

Image

Priyanka Chopra 'ब्लूफ्लाई' में निभाएंगी दिलचस्प किरदार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Priyanka Chopra Got Sci-Fic Film: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम का परचम लहराया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में कई फिल्में की हैं, जिसमें 'सिटाडेल' से लेकर 'हेड ऑफ स्टेट' तक का नाम शामिल है। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा के हाथ एक और हॉलीवुड मूवी लगी है, जिसमें देसी गर्ल अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये मूवी साइंस-फिक्शन होगी, जिसमें एक्ट्रेस का दिलचस्प किरदार देखने को मिलेगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा सच, बोले- 'मांगा तो था, पर इतना नहीं!'

प्रियंका चोपड़ा की इस हॉलीवुड मूवी का नाम 'ब्लूफ्लाई' (Bluefly) है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा यूएन अनुवादक का किरदार निभाएंगे। मूवी में उनके साथ-साथ एक्टर रसेल क्रो (Russell Crowe) भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के सिलसिले में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' से कहा कि वह अपने करियर में कुछ नया ट्राई करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के लिए अपनी तैयारी के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "मैं इस वक्त अपने कोच के साथ काम कर रही हूं, जिसमें मैं अनेकों अफ्रीकन भाषाओं के शब्द सही से बोल पाऊं। स्वाहिली से लेकर जुलु और लिंगला तक। ये एक चुनौती है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra-Nick Jonas ने लॉस एंजिल्स में की शानदार दिवाली पार्टी, मेहमान बन इन सितारों ने सजाई महफिल

बता दें कि 'ब्लूफ्लाई' मूवी में जहां प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम मायला होगा तो वहीं रसेल क्रो फिल्म में बेनी के रोल में दिखाई देंगे। मूवी की शूटिंग इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में हो रही है। वहीं इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म "वाराणसी' में भी नजर आएंगी। इस मूवी में वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article