हरियाणा के कैथल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा गांव सिसमोर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टाटा अल्ट्रोज कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सात लोगों में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग गांव करोड़ा के रहने वाले थे। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से तीन परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
