क्रिकेट

SMAT: सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड अर्धशतक, मैक्सवेल की घातक गेंदबाजी; मुंबई ने हैदराबाद को रौंदा

कप्तानी और टीम इंडिया से अपनी जगह गंवाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने जब 90 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया। तब सूर्यकुमार क्रीज पर आए। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी20 क्रिकेट में उनकी सबसे तेज फिफ्टी रही।

Image

सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंद पर जड़ी फिफ्टी। फोटो- CAB

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज हो गया। ग्रुप-D के एक मुकाबले में मुंबई क्रिकेट टीम ने हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त दी। कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में जीत के लिए मिले 173 रन के लक्ष्य को मुंबई ने आसानी से हासिल किया। मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तेज अर्धशतक लगाते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी।

कप्तानी और टीम इंडिया से अपनी जगह गंवाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने जब 90 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया। तब सूर्यकुमार क्रीज पर आए। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी20 क्रिकेट में उनकी सबसे तेज फिफ्टी रही।

सूर्यकुमार यादव ने जड़े 5 छक्के

वह 21 गेंद में 60 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने मुशीर खान के साथ मिलकर 65 रन की साझेदारी भी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई से अंगकृष रघुवंशी (27) और हार्दिक तमोरे (23) के बाद मुशीर ने अर्धशतक (51) लगाया। इसके बाद सूर्यकुमार ने अर्धशतक लगाते हुए सिर्फ 14वें ओवर में जीत दिलाई।

मैक्सवेल की घातक गेंदबाजी

इससे पहले मुंबई के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे उनके गेंदबाजों से जायज ठहराया। मुंबई के गेंदबाजों ने मिल-जुलकर अच्‍छा प्रदर्शन किया और हैदराबाद को नियमित अंतराल में झटके दिए।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए, जिसमें अभिरथ रेड्डी ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। मुंबई की ओर से मैक्सवेल स्वामीनाथन सबसे सफल गेंदबाज रहे। मैक्सवेल ने 22 रन देते हुए 3 विकेट लिए। इसके अलावा शिवम दुबे और साईराज पाटिल के नाम दो-दो विकेट रहे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article