राशिफल

23 February 2024, Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार के दिन इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या होगा सारी राशियों का राशिफल

23 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): राशिफल के अनुसार आज का दिन मेष राशि के जातक के करियर के लिए अच्छा रहेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

23 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मेष राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा। वहीं शुक्रवार के दिन मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। सिंह के जातक को काम में तरक्की मिल सकती है। तुला राशि के जातक बिजनेस को लेकर परेशान रह सकते हैं। कुंभ राशि के जातक सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। मीन राशि के जातकों को बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल कैसा रहेगा। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

आज का मेष राशिफल

आज जॉब में संघर्ष का दिवस है। ऑफिस में किसी मित्र के संशय से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा । आपका करियर महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक --01 व 03।

शुभ रंग --पीला व नारंगी

आज का वृष राशिफल

आज का दिन व्यवसाय में नव सफलताओं से भरे रहने का है। छात्र मानसिक चिंता से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में तनाव देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व बैगनी।

शुभ अंक -03 व 07

आज का मिथुन राशिफल

व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके धन का आगमन होने वाला है। आज का दिन जॉब के लिए अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व नीला।

शुभ अंक -01 व 02

आज का कर्क राशिफल

बहुत ज्यादा विचारों का जाल आपको परेशान कर सकता है। जॉब में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 03

आज का सिंह राशिफल

जॉब में प्रोग्रेस से प्रसन्न रहेंगे,हाई ऑफिसर्स की सहायता मिलेगी,पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। स्टूडेंट्स मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --श्री विष्णु उपासना करते रहें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक --02 व 03

आज का कन्या राशिफल

बुध व शुक्र बिजनेस में लाभ देंगे। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

आज का उपाय --सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व गुड़ इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक --04 व 06

आज का तुला राशिफल

बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब में पोजिशन अब बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध को नियंत्रित करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --- भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा केले का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --06 व 08

आज का वृश्चिक राशिफल

जॉब में उन्नयन रहेगा। अब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं । जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।बिजनेस में पिता का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। लाल वस्त्रों का दान भी करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -02 व 09

आज का धनु राशिफल

पंचम गुरु शिक्षा में प्रगति देंगे। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। पीले वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 09

आज का मकर राशिफल

शनि व चन्द्रमा अनुकूल रहेगा।आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। ज़मीन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय --श्री सूक्तम का पाठ करें।नीले रंग के कम्बल का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

शुभ अंक -05 व 08

आज का कुम्भ राशिफल

जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें। स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।

आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ व अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग --नीला व हरा।शुभ अंक --07 व 08

आज का मीन राशिफल

द्वितीय गुरु शुभ है। जॉब में आपकी पोजिशन अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी । बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान ऋणमुक्ति प्रदान करेगा।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

शुभ अंक --03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article