राशिफल

21 January 2025 Rashifal: आज इन तीन राशि वालों को करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

21 January 2025 Rashifal: ज्योतिष अनुसार आज का दिन कई राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। जानिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Image

21 January 2025 Rashifal

21 January 2025 Rashifal: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। करियर में सफलता मिलेगी। तो वहीं वृषभ राशि के व्यापारी लोग तनाव में रहेंगे। आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए दिन शुभ है। लेकिन बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपका कोई रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। चलिए अब जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से...

मेष- गुरु द्वितीय तथा 10:03 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम गोचर में है। बैंकिंग व आई टी से जुड़े लोग सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए यह उत्कर्ष का समय है। बिजनेस के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे। हो सकता है कि शुक्र आपको प्यार में सफलता दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---भगवान शिव जी की उपासना करें व तिल का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी शुभ अंक --03 व 09

वृष- मन की एकग्रता को बनाए रखें। 10:03 am के बाद खष्ठम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु जॉब में बड़े प्रोग्रेस की सम्भावना दे सकते हैं। बिजनेस प्रोग्रेस में तनाव से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा। आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व बुध प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करें। शुभ रंग --आसमानी व नीला शुभ अंक --04 व 07

मिथुन--गुरु व्यय भाव में है। 10:03 am के बाद चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए मंगलमय हैं। करियर प्रोग्रेस के लिए महत्व रहने वाला दिवस है। प्रेम जीवन खुशियों भरा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। शुक्र धन देगा। आज का उपाय ---भगवान कृष्ण जी की उपासना करें व फलों का दान करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक --04 व 08

कर्क- चंद्रमा आज 10 :03am के बाद इसी राशि से चतुर्थ गोचर में है। घर परिवार का ख्याल रखें। मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में लगातार बेहतर कार्य में लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेमी संग घूमने जाएं। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व मंगलवार व्रत रहें। तिल का दान करें। शुभ रंग ---लाल व नारंगी आज का शुभ अंक -05 व 07

सिंह-कुम्भ के शनि, तृतीय चन्द्रमा व कर्म स्थान के गुरु बिजनेस में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में सफल करेंगे। जॉब में मेष व मीन राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --मंगलवार को हनुमान जी की उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -सफेद व लाल। आज का शुभ अंक--04 व 06

कन्या- द्वितीय चन्द्रमा व नवम गुरु छात्रों को भाग्य लाभ देगा। रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --- भगवान विष्णु जी पूजा करें। गुरु का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। मसूर की दाल का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 08

तुला- सुबह 10 बजकर 03 मिनट के बाद चन्द्रमा इस स्थान पर तथा अष्टम गोचर करते गुरु व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेंगे। जॉब में पोजिशन बेहतर रहेगी।धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो जातक शुगर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय --भगवान गणेश जी की उपासना करें। गुड़ व मसूर का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व हरा। आज का शुभ अंक ---01 व 03

वृश्चिक-मंगलवार को मंगल मंगलमय फल देंगे। चतुर्थ शनि व सप्तम गुरु बिजनेस के लिए मंगलमय हैं। फैमिली में किसी न्यू डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --शिव जी के मंदिर जाएं व उनकी उपासना करें। माता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक --04 व 07

धनु- सुबह 10 :03 के बाद इस राशि से एकादश चन्द्रमा, तृतीय शनि व वृष का गुरु प्रत्येक कार्यों में सफलता प्रदान करेगा। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे वहीं आर्थिक संताप से भी मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा फलों का दान लाभदायक है। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --04 व 08

मकर- पंचम गुरु, शनि द्वितीय व 10:03 am के बाद चन्द्रमा कर्म स्थान का शुभ है। मंगल व शुक्र जॉब में प्रमोशन की तरफ ले जाएगा। करियर में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप विद्वान व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने करियर को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान सहायक है। शुभ अंक -आसमानी व ल हरा। आज का शुभ अंक -05 व 06

कुम्भ- शनि इसी राशि में व 10:03 am के बाद नवम चन्द्रमा जॉब में प्रमोशन दे सकता है। फैमिली संबंधित किसी वर्क से परेशान रह सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। व्यवसाय में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय --श्री हनुमान बाहूक का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक --05 व 08

मीन- द्वादश शनि तृतीय गुरु व 10:03 am के बाद अष्टम चन्द्रमा बिजनेस व जॉब के लिए मंगलमय है। आर्थिक प्रगति को लेकर खुशी रहेगी। सकारात्मक सोच ही बिजनेस सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान लाभ देगा। लव लाइफ में यात्रा सम्भावित है। आज का उपाय ----श्री सूक्त का पाठ करें । तिल का का दान सहायक है। आज का शुभ अंक --01 व 09

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article