IRCTC का यह ट्रिक नहीं जानते होंगे आप, हर बार मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट!
Tatkal Ticket Booking Tips: भारतीय रेल से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है, क्योंकि भारतीय रेल में कंफर्म टिकट, खासतौर पर तत्काल कंफर्म टिकट लेना मतलब एक जंग जीतना है। आप सभी जानते हैं कि रेलवे टिकट सिर्फ IRCTC के जरिए ही बुक होते हैं, चाहे आप टिकट काउंटर से टिकट लें या फिर IRCTC की वेबसाइट से।
Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 20 2026, 09:06 IST
Image Credit : Canva01 / 08
IRCTC की वेबसाइट से एक बार में टिकट बुक करना बहुत ही मुश्किल काम है। खासतौर पर तत्काल टिकट बुकिंग के समय तो वेबसाइट ही क्रैश हो जाती है।
Image Credit : Canva02 / 08
कई बार हम यात्रियों की डीटेल भरने में ही पूरा समय गंवा देते हैं, लेकिन एक ट्रिक है जिसकी मदद से आप कंफर्म तत्काल टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। यह ट्रिक कंफर्म तत्काल टिकट की गारंटी तो नहीं देता है लेकिन काफी हद तक टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं...
Image Credit : Canva03 / 08
सबसे पहले आपके आईआरसीटीसी अकाउंट में मास्टर लिस्ट बना लेनी चाहिएय़ IRCTC मास्टर लिस्ट दरअसल आपकी और परिवार के सदस्यों या सहयात्रियों की जानकारी का एक डिजिटल रिकॉर्ड है। इसमें यात्री का नाम, उम्र, लिंग, पता और वैध पहचान पत्र जैसे आधार या वोटर आईडी की डिटेल पहले से सेव की जाती है।
Image Credit : Canva04 / 08
एक IRCTC अकाउंट में अधिकतम 12 यात्रियों की मास्टर लिस्ट बनाई जा सकती है। यह सुविधा खास तौर पर तत्काल टिकट बुकिंग के समय बेहद काम आती है, क्योंकि उस दौरान यात्रियों की जानकारी भरने का समय नहीं मिलता और हर सेकंड की अहमियत होती है।
Image Credit : Canva05 / 08
इसके लिए सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in या मोबाइल एप पर लॉगिन करें। यदि अकाउंट नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन करने के बाद ‘My Profile’ या ‘Master List’ सेक्शन में जाएं। यहां ‘Add Passenger’ विकल्प पर क्लिक करके नया यात्री जोड़ें। फॉर्म में नाम, उम्र, लिंग, पता, मोबाइल नंबर और ID नंबर जैसी जानकारी भरें।
Image Credit : Canva06 / 08
यात्री जोड़ते समय Aadhaar Link विकल्प चुनना अनिवार्य है। सभी जानकारियां सही भरने के बाद ‘Save’ पर क्लिक करें। इस तरह आप एक-एक करके 12 यात्रियों तक की लिस्ट तैयार कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया में आमतौर पर 5 से 10 मिनट का समय लगता है।
Image Credit : Canva07 / 08
बेहतर है कि मास्टर लिस्ट पहले से अपडेट रखें, क्योंकि तत्काल टिकट बुकिंग के समय (सुबह 10 बजे) लिस्ट लोड न होने पर दिक्कत हो सकती है।
Image Credit : Canva08 / 08
मास्टर लिस्ट की मदद से टिकट बुकिंग में काफी समय बचता है। हर बार यात्रियों की जानकारी दोबारा भरने की जरूरत नहीं होती, सिर्फ लिस्ट से नाम चुनना होता है। इससे तत्काल और प्रीमियम टिकट बुकिंग तेज हो जाती है और वेटिंग से बचने की संभावना बढ़ जाती है। परिवार या ग्रुप के साथ टिकट बुक करना भी आसान हो जाता है। साथ ही, पहले से ID वेरिफिकेशन होने के कारण सुरक्षा भी बेहतर रहती है। कुल मिलाकर, IRCTC मास्टर लिस्ट यात्रियों को झंझट-मुक्त और आरामदायक यात्रा अनुभव देती है।