शहर

देश का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर इंदौर प्राणी संग्रहालय में शुरू, CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 14-डी सिनेमा थिएटर और वर्चुअल जंगल सफारी का लोकार्पण किया है। यहां तकनीक के जरिए जंगल और वन्यजीवों का अनोखा अनुभव मिलेगा।

Image

मोहन यादव ने किया 4-डी सिनेमा थिएटर और वर्चुअल जंगल सफारी का लोकार्पण।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने इंदौर प्राणी संग्रहालय में पीपीपी मॉडल पर करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से विकसित 14-डी सिनेमा थियेटर और वर्चुअल जंगल सफारी का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंदौर नवाचार और विकास के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा, “इंदौर जो भी करता है, सबसे अच्छा करता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्चुअल जंगल सफारी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इससे लोगों को जंगल और वन्यजीवों का आभासी अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से नगर निगम को आमदनी भी प्राप्त होगी।

सीएम ने ली तकनीकी जानकारी

साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मंत्रियों एवं स्कूली बच्चों के साथ 14-डी सिनेमा थियेटर में बैठकर फिल्म का आनंद लिया। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि दोनों फिल्में देखकर उन्हें अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने वर्चुअल जंगल सफारी का भी अवलोकन किया तथा सफारी की व्यवस्थाओं एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

तकनीक के माध्यम से प्रकृति को समझेंगे बच्चे

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट दबाकर फव्वारे का शुभारंभ किया। उन्होंने एक्वेरियम में मौजूद रंग-बिरंगी मछलियों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने प्राणी संग्रहालय में विकसित की गई इन नवीन सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहरवासियों, बच्चों और पर्यटकों को मनोरंजन के साथ वन्यजीवों एवं प्रकृति को नए तकनीकी माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें