क्रिकेट

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ मैच में किया ODI का अपना सबसे बड़ा चेज

अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। यह वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान का सबसे बड़ा चेज था। इस जीत के हीरो रहे सेदिकुल्लाह अटल और रहमत शाह ने जिन्होंने 201 रन की साझेदारी कर जीत सुनिश्चित की।

Image

रहमत शाह (साभार-X)

आयरलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मेहमान टीम के सामने 299 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था, जिसे उसने 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान रहमत शाह ने कप्तानी पारी खेली। वह 133 गेंद में 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 143 रन बनाकर नाबाद रहे। इस लक्ष्य को हासिल करने में उनका साथ दिया सेदिकुल्लाह अटल ने जो शतक से तो चूक गए, लेकिन 98 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े।

रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

सेदिकुल्लाह अटल और रहमत शाह ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट 201 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की और अफगानिस्तान की जीत सुनिश्चित कर दी। हालांकि, अटल अपनी सेंचुरी पूरी नहीं कर पाए और 98 रन बनाकर मैकार्थी का शिकार बने।

वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड

आयरलैंड के खिलाफ यह अफगानिस्तान की वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है। पहली बार ऐसा हुआ जब उसने चेज करते हुए 300 प्लस रन का चेज किया। इससे पहले साल 2023 में अफगानिस्तान ने इस फॉर्मेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप मैच के दौरान चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए थे।

4-0 से जीता वनडे सीरीज

इस मुकाबले के साथ ही अफगानिस्तान ने 5 मैच की वनडे सीरीज 4-0 से अपने नाम किया। तीसरा मुकाबला जीतते ही अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑटोमैटिक क्वालीफाई कर लिया। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम से 92 रन से जीता था। तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान ने 3 जबकि चौथा मुकाबला 42 रन से अपने नाम किया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article