​क्या कंफर्म तत्काल टिकट कैंसिल करने पर भी पैसे मिलते हैं वापस, TDR फाइल करने का नियम क्या है?​

Tatkal Confirm Ticket: भारतीय रेल में तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) उन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी सुविधा है, जिन्हें अचानक यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन कई बार यात्रा रद्द करनी पड़ जाती है और ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या तत्काल कंफर्म टिकट कैंसिल करने पर पैसे वापस मिलते हैं या नहीं? आइए इस विषय में विस्तार से जानते हैं।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Oct 24 2025, 12:41 IST
​तत्काल टिकट क्या होता है?​Image Credit : Canva01 / 06

​तत्काल टिकट क्या होता है?​

तत्काल टिकट वह सुविधा है, जिसके तहत आप यात्रा की तारीख से एक दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं। AC कोच के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे से होती है। Sleeper कोच के लिए बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होती है। इसमें किराया सामान्य टिकट से अधिक होता है क्योंकि इसमें तत्काल शुल्क (Tatkal Charges) जोड़े जाते हैं।

​क्या तत्काल टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलता है?​Image Credit : Canva02 / 06

​क्या तत्काल टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलता है?​

​रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि आपका तत्काल टिकट कंफर्म (Confirmed) है और आप उसे कैंसिल करते हैं, तो कोई रिफंड नहीं मिलता यानी यदि आपने तत्काल टिकट बुक कराया और आपकी सीट कंफर्म हो गई, तो उसे कैंसिल करने पर पूरा पैसा काट लिया जाएगा, हालांकि अगर टिकट वेटिंग लिस्ट में है और कंफर्म नहीं हुआ, तो कैंसिल करने पर आपको रिफंड मिल सकता है।​

​अगर ट्रेन कैंसिल हो जाए तो क्या होगा?​Image Credit : Canva03 / 06

​अगर ट्रेन कैंसिल हो जाए तो क्या होगा?​

यदि आपकी ट्रेन रेलवे की ओर से रद्द (Cancelled) कर दी जाती है, तो चाहे टिकट कंफर्म हो या तत्काल, आपको पूरा पैसा वापस मिल जाता है। इसके लिए आपको TDR (Ticket Deposit Receipt) फाइल करनी होती है या IRCTC वेबसाइट/ऐप के जरिए कैंसिलेशन करना होता है।

​TDR क्या होता है और कब फाइल किया जा सकता है?​Image Credit : Canva04 / 06

​TDR क्या होता है और कब फाइल किया जा सकता है?​

​TDR (Ticket Deposit Receipt) एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसके जरिए आप रेलवे से रिफंड का दावा कर सकते हैं। यदि ट्रेन रद्द हो गई हो, ट्रेन 3 घंटे से अधिक लेट हो और आप यात्रा न करें, यात्री को सीट न मिली हो या गलत कोच आवंटित हुआ हो, किसी यात्री का मृत्यु या बीमारी के कारण यात्रा संभव न हो तो आप टीडीआर फाइल कर सकते हैं। ​

​TDR फाइल करने की प्रक्रिया (IRCTC पर ऑनलाइन)​Image Credit : Canva05 / 06

​TDR फाइल करने की प्रक्रिया (IRCTC पर ऑनलाइन)​

​IRCTC की वेबसाइट या ऐप में लॉग इन करें। "Booked Ticket History" पर जाएं। संबंधित टिकट चुनें और “File TDR” पर क्लिक करें। रिफंड का कारण चुनें (जैसे ट्रेन कैंसिल, लेट ट्रेन, इत्यादि)। फॉर्म सबमिट करें। रेलवे द्वारा सत्यापन के बाद रिफंड स्वीकृत होने पर राशि 7 से 10 कार्यदिवसों में आपके खाते में जमा कर दी जाती है।​

​यदि आपका तत्काल टिकट कंफर्म है और आप स्वयं उसे कैंसिल करते हैं, तो आपको कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। लेकिन यदि ट्रेन रद्द हो जाती है, 3 घंटे से अधिक लेट होती है, या कोई अन्य वैध कारण है, तो आप TDR फाइल करके रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।​Image Credit : Canva06 / 06

​यदि आपका तत्काल टिकट कंफर्म है और आप स्वयं उसे कैंसिल करते हैं, तो आपको कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। लेकिन यदि ट्रेन रद्द हो जाती है, 3 घंटे से अधिक लेट होती है, या कोई अन्य वैध कारण है, तो आप TDR फाइल करके रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!