गुजरात का सापुतारा आपके लिए शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन हो सकता है। सह्याद्री की पहाड़ियों के बीच बसा यह छोटा-सा हिल स्टेशन अपनी हरियाली, शांत माहौल और खूबसूरत नजारों के लिए फेमस है।
कम जगहों को जल्दबाजी में देखने के बजाय किसी एक जगह पर ज्यादा समय बिताने के लिए ये हिल स्टेशन परफेक्ट है।
यहां आप सुबह पहाड़ियों पर नजर डालते हुए चाय पी सकते हैं। बारिश के मौसम में बादलों को आते-जाते देखना या शाम को शांत वातावरण में टहलना भी शानदार अनुभव है।
सापुतारा पहुंचने का सफर भी इसकी खूबसूरती का अहम हिस्सा है। जैसे-जैसे शहर पीछे छूटता जाता है रास्ते में हरियाली, घने पेड़, ढलान और बारिश के मौसम में छोटे-बड़े झरने नजर आ सकते हैं।
मानसून के दौरान सापुतारा का रूप पूरी तरह बदल जाता है। पहाड़ों पर हरियाली गहरी हो जाती है और आसपास का वातावरण ठंडा और ताजा महसूस होता है।
सापुतारा की यात्रा को सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रखना चाहते, तो आसपास के धार्मिक स्थल जैसे- शिर्डी और त्र्यंबकेश्वर जैसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं।