किफायती और यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की अगर आप तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने CLASSICAL GUJRAT-AHMEDABAD-VADNAGAR-VADODARA नाम से नया टूर पैकेज लॉन्च किया है। (photo-canva)
अहमदाबाद, वडनगर, वडोदरा घूमने का मौका मिल रहा है। पश्चिमी भारत में स्थित अहमदाबाद, गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर है। साबरमती नदी इसके मध्य से होकर बहती है। पश्चिमी तट पर साबरमती में गांधी आश्रम है, जहां कलाकृतियाँ प्रदर्शित हैं। (photo-canva)
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। ऐसे में आप इस हिसाब से ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा करने के लिए इस ट्रिप को डिजाइन किया गया है। सोलो ट्रिप पर भी आप इस पैकेज के तहत जा सकते हैं। (photo-canva)
2 अगस्त 2025 को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 5:00 बजे ट्रेन नंबर 19410 पकड़ें, बस्ती से सुबह 6:02 बजे, गोंडा से सुबह 7:25 बजे, बाराबंकी से सुबह 8:58 बजे, लखनऊ से सुबह 10:30 बजे, कानपुर सेंट्रल से दोपहर 12:15 बजे, अनवरगंज से दोपहर 12:38 बजे, बिल्हौर से दोपहर 1:37 बजे, कन्नौज से दोपहर 1:58 बजे और फर्रुखाबाद से दोपहर 1:05 बजे आप ट्रेन ले सकते हैं। (photo-canva)
2 अगस्त के अलावा भी आप आने वाले किसी भी शनिवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है। (photo-canva)
सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 50520 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹27940 और ₹21990 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹16400 है। (photo-canva)
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLR034 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287930908, 8287930902, 9236391909 संपर्क भी कर सकते हैं। (photo-canva)