नयनतारा की व्हाइट साड़ी बनी Onam फैशन इंस्पिरेशन, गोल्ड जरी बॉर्डर ने लूटी महफिल

फेमस साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा अपने सादगी भरे फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उनका एक ट्रेडिशनल लुक सामने आया, जो उनके फैंस का दिल जीत रहा है। 26 अगस्त को ओणम के लिए इस लुक को बेस्ट बताया जाता रहा है।

Authored by: Suneet SinghUpdated Aug 23 2026, 08:49 IST
व्हाइट सिल्क लिनन साड़ी में नयनतारा Image Credit : Nayanthara Instagram01 / 07

व्हाइट सिल्क लिनन साड़ी में नयनतारा

लेटेस्ट फोटोज में नयनतारा सफेद सिल्क-लिनन साड़ी में दिख रही हैं। बेहद बारीक गोल्ड जरी बॉर्डर वाली ये साड़ी बताती है कि पारंपरिक पहनावे को बिना बहुत ज्यादा सजावट के भी बेहद खूबसूरत बनाया जा सकता है।

साड़ी का मिनिमल डिजाइनImage Credit : Nayanthara Instagram02 / 07

साड़ी का मिनिमल डिजाइन

नयनतारा की साड़ी का सबसे खासियत उसका मिनिमल डिजाइन है। सफेद रंग की साड़ी पर सुनहरे रंग की महीन जरी का बॉर्डर इसे क्लासिक लुक दे रहा था। दक्षिण भारत में ओणम के दौरान सफेद और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाली पारंपरिक साड़ियों का खास महत्व है।

सादगी में कम्प्लीट लुकImage Credit : Nayanthara Instagram03 / 07

सादगी में कम्प्लीट लुक

सफेद बेस और गोल्डन बॉर्डर का कॉम्बिनेशन अपने आप में पूरा कम्प्लीट लुक है। ऐसे आउटफिट उन लोगों के लिए भी बेस्ट हैं, जो त्योहारों पर ट्रेडिशनल दिखना चाहते हैं, लेकिन बहुत भारी कपड़े पहनने से बचना चाहते हैं।

भारतीय फैशन की झलकImage Credit : Nayanthara Instagram04 / 07

भारतीय फैशन की झलक

नयनतारा ने अपने लुक को एक्सेसरीज के साथ भी काफी बैलेंस्ड रखा। उनकी स्टाइलिंग में पारंपरिक भारतीय फैशन की झलक दिखाई दी।

एलिगेंट आउटफिटImage Credit : Nayanthara Instagram05 / 07

एलिगेंट आउटफिट

यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यही थी कि साड़ी को ही लुक का सेंटर रखा गया। जब आउटफिट इतना एलिगेंट हो, तो बहुत ज्यादा ज्वेलरी या हेवी मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती।

ओणम से खास कनेक्शनImage Credit : Nayanthara Instagram06 / 07

ओणम से खास कनेक्शन

ओणम के मौके पर केरल और दक्षिण भारत में पारंपरिक परिधानों का अलग ही आकर्षण देखने को मिलता है। सफेद साड़ी और सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ियां इस त्योहार के पारंपरिक सौंदर्य का अहम हिस्सा हैं।

ओणम के लिए बेस्ट है नयनतारा का ये लुकImage Credit : Nayanthara Instagram07 / 07

ओणम के लिए बेस्ट है नयनतारा का ये लुक

अगर आप इस ओणम पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे, तो नयनतारा का यह लुक अच्छी इंस्पिरेशन हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!