1 अगस्त से इन फोन पर नहीं चलेगा Google Chrome! कहीं आपका फोन भी लिस्ट में तो नहीं?

Google Chrome: अगर आपका स्मार्टफोन अब भी Android 8 (Oreo) या Android 9 (Pie) पर चलता है, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। गूगल ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि अगस्त 2025 से इन पुराने Android वर्जन पर Chrome का सपोर्ट बंद किया जा रहा है। यानी अब सिर्फ Android 10 या उससे ऊपर वाले डिवाइस ही क्रोम के नए अपडेट, फीचर्स और सुरक्षा पैच पा सकेंगे।

Authored by: Vishal MathelUpdated Jun 29 2025, 10:20 IST
Chrome 139 से बंद होगा सपोर्टImage Credit : Istock01 / 07

Chrome 139 से बंद होगा सपोर्ट

​गूगल ने साफ किया है कि Chrome वर्जन 139, जो कि 5 अगस्त 2025 के आसपास रिलीज होगा, से Android 8 और 9 पर सपोर्ट पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद Chrome 138 अंतिम अपडेटेड वर्जन होगा इन डिवाइसेज के लिए।​

काम तो करेगा लेकिन सुरक्षित नहीं रहेगाImage Credit : Istock02 / 07

काम तो करेगा लेकिन सुरक्षित नहीं रहेगा

​Chrome 138 काम करता रहेगा, लेकिन उसमें कोई सिक्योरिटी अपडेट, बग फिक्स या नए फीचर नहीं आएंगे। यानी समय के साथ ब्राउजर असुरक्षित होता जाएगा और ऑनलाइन ब्राउजिंग रिस्की हो सकती है।​

Google की सलाह: जल्दी करें अपग्रेडImage Credit : Istock03 / 07

Google की सलाह: जल्दी करें अपग्रेड

​गूगल ने अपनी सपोर्ट वेबसाइट पर यूजर्स को सलाह दी है: "हम Android 8.0 या 9.0 पर चल रहे यूजर्स से अनुरोध करते हैं कि Chrome अपडेट्स पाने के लिए Android 10.0 या इससे ऊपर वर्जन पर अपग्रेड करें।"​

कितने लोग होंगे प्रभावित?Image Credit : Istock04 / 07

कितने लोग होंगे प्रभावित?

​अप्रैल 2025 के डेटा के अनुसार, करीब 6% यूजर्स अब भी Android 9 चला रहे हैं और 4% Android 8 या 8.1 पर हैं। यानी कुल मिलाकर हर 10 में से 1 एंड्रॉयड यूजर इस बदलाव से प्रभावित होगा।​

क्रोम तुरंत बंद नहीं होगाImage Credit : Istock05 / 07

क्रोम तुरंत बंद नहीं होगा

​यह स्पष्ट किया गया है कि क्रोम तुरंत बंद नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे यह पुराना, असुरक्षित और फीचरलेस बन जाएगा। अगर आप इंटरनेट बैंकिंग, खरीदारी या अन्य संवेदनशील कार्य करते हैं, तो यह जोखिम भरा हो सकता है।​

क्या करें यूजर्स?Image Credit : Istock06 / 07

क्या करें यूजर्स?

​अगर आपका फोन Android 10 या उससे ऊपर पर अपग्रेड किया जा सकता है, तो तुरंत अपडेट करें। अगर नहीं, तो एक नया स्मार्टफोन खरीदना बेहतर होगा जिससे आप सुरक्षित ब्राउजिंग और लेटेस्ट फीचर्स का लाभ ले सकें।​

बदलाव क्यों जरूरी है?Image Credit : Istock07 / 07

बदलाव क्यों जरूरी है?

​पुराने वर्जन पर सपोर्ट बंद करने का उद्देश्य है साइबर सुरक्षा मजबूत करना और यूजर्स को बेहतर ब्राउजिंग अनुभव देना। इससे Chrome का प्रदर्शन बेहतर और हैकिंग की संभावना कम हो जाएगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!