एजुकेशन

HPBOSE Supplementary Answer Key 2026 Released: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा आंसर की जारी, यहां करें डाउनलोड

HPBOSE Himachal Board 10th, 12th Supplementary Answer Key 2026 Released: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर (HPBOSE 12th Supplementary Answer Key) दी हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक hpbose.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HPBOSE Himchal Board 10th, 12th Supplementary Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें हिमाचल बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की आंसर की

HPBOSE Himachal Board 10th, 12th Supplementary Answer Key 2026 Released: हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (HPBOSE 10th Supplementary Answer Key 2026) खबर है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर (HPBOSE 12th Supplementary Answer Key) दी हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर डाउनलोड कर (Himachal Board 10th Supplementary Answer Key) सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 17 अगस्त को शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। यहां आपत्तियां पोस्ट, ईमेल या व्यक्तिगत रूप से जमा की जा सकती हैं। साथ ही जो छात्र किसी उत्तर को चुनौती दे रहे हैं, उन्हें अपनी क्लास और विषय का जिक्र करना होगा और आपत्ति के समर्थन में सबूत देने होंगे।

बता दें प्रोविजनल आंसर की में सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में पूछे गए मल्टीपल चॉइस सवालों (MCQs) के सही जवाब दिए गए हैं। स्टूडेंट्स रिजल्ट घोषित होने से पहले अपने संभावित स्कोर का पता लगाने के लिए तय मार्किंग स्कीम के साथ आंसर की का इस्तेमाल कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

HPBOSE 10th, 12th Supplementary Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HPBOSE Himachal Class 10th 12th Supplementary Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

HPBOSE 10th, 12th Supplementary 2026: कब हुई थी हिमाचल बोर्ड 10वीं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 3 जुलाई से 16 जुलाई, 2026 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षाएं उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो मुख्य वार्षिक परीक्षाओं में दो या उससे अधिक विषयों में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त नहीं कर सके थे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article