शहर

दिल्ली घूमने का बना रहे हैं प्लान? आम लोगों के लिए खुला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग और एंट्री डिटेल्स

राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध 'अमृत उद्यान' जनता के लिए फिर से खोल दिया गया है। 'अमृत उद्यान समर एनुअल्स एडिशन' की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। यह उद्यान 15 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

Image

अमृत उद्यान का समर एडिशन शुरू

Photo : ANI

दिल्ली की खूबसूरती और राष्ट्रपति भवन के भव्य बगीचों को देखने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अमृत उद्यान का 'समर एनुअल्स एडिशन' आम जनता के लिए खोल दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। यदि आप भी खूबसूरत फूलों और हरियाली के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो 15 सितंबर तक यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

अमृत उद्यान दर्शकों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। हालांकि, अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे तक ही दिया जाएगा। रखरखाव और देखभाल के कारण यह उद्यान हर सोमवार को बंद रहेगा। उद्यान में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 को तय किया गया है।

अमृत उद्यान में एंट्री बिल्कुल मुफ्त

सबसे अच्छी बात यह है कि अमृत उद्यान में एंट्री बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन ध्यान रखें कि मौके पर (On-the-spot) टिकट या बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। प्रवेश के लिए आपको पहले से ही राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। जिस दिन आप जाना चाहते हैं, उससे एक दिन पहले सुबह 10 बजे ऑनलाइन बुकिंग बंद हो जाती है।

हर 30 मिनट में मुफ्त शटल बस सेवा भी उपलब्ध

दर्शकों की सुविधा के लिए उद्यान मार्ग पर पीने का पानी, फर्स्ट एड पोस्ट, बारिश से बचने के लिए शेल्डर और शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक हर 30 मिनट में मुफ्त शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article