रास्ते में चलते समय कई बार हमें अलग-अलग वस्तुएं पड़ी हुई दिखाई देती हैं। कुछ लोग इन्हें उठाकर घर ले आते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में कुछ वस्तुओं को सड़क से उठाकर घर लाना उचित नहीं माना गया है। ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा या दुर्भाग्य से जुड़ी हो सकती हैं।
यदि सड़क पर नारियल, नींबू, लाल कपड़ा, सिंदूर, लौंग, इलायची, फूल या अन्य पूजा सामग्री पड़ी मिले तो उसे हाथ नहीं लगाना चाहिए।
रास्ते में पड़ा कोई टूटा हुआ कंगन, चूड़ी, पायल, अंगूठी या अन्य आभूषण नहीं उठाना चाहिए। मान्यता है कि यह किसी व्यक्ति के दुर्भाग्य या नकारात्मक परिस्थितियों से जुड़ा हो सकता है।
काले धागे, ताबीज, रक्षा सूत्र या विशेष प्रकार के बंधे हुए धागे सड़क पर मिलें तो उनसे दूरी बनाए रखना बेहतर माना जाता है।
चौराहों पर कई बार नींबू-मिर्च, मिट्टी के दीपक, सिक्के, मिठाई, अनाज या अन्य सामग्री रखी दिखाई देती है। धार्मिक मान्यताओं में इन्हें विशेष पूजा या उपायों से जोड़ा जाता है। इसलिए ऐसी वस्तुओं को छूने या घर ले जाने से बचना चाहिए।
हालांकि कुछ लोग सड़क पर मिले पैसे को शुभ मानते हैं, लेकिन यदि बड़ी राशि या संदिग्ध परिस्थिति में नोट या सिक्के मिलें तो उन्हें उठाना नहीं चाहिए। ऐसे धन से बचने की सलाह दी जाती है।
यदि रास्ते में कभी ऐसी चीजें दिखाई दे तो उसे अनदेखा करके आगे बढ़ जाना बेहतर माना जाता है।