​यूपी में कौन-कौन सी सरकारी नौकरी निकली हुई है, 10वीं 12वीं पास से ग्रेजुएट जानें

Sarkari Naukri 2026, Latest Government Jobs For 10th, 12th: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई विभागों में भर्ती के अवसर उपलब्ध हैं। वर्तमान में UPSSSC के तहत पशुपालन विभाग में वेटनरी फार्मासिस्ट के 1,308 पदों भर्ती निकली है। इसके अलावा झांसी जिले में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। यहां 10वीं 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक जान सकते हैं कि यूपी में कौन कौन सी सरकारी नौकरी निकली हुई हैं।

Authored by: Aditya SinghUpdated Aug 25 2026, 14:22 IST
​आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर निकली वैकेंसी​Image Credit : IStock01 / 07

​आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर निकली वैकेंसी​

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए केवल पात्र महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

यूपी आंगनवाड़ी के लिए योग्यताImage Credit : IStock02 / 07

यूपी आंगनवाड़ी के लिए योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

​यूपी वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर निकली वैकेंसी​Image Credit : IStock03 / 07

​यूपी वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर निकली वैकेंसी​

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 14 सितंबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है।

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए फॉर्म​Image Credit : IStock04 / 07

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए फॉर्म​

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग भविष्य में निकलने वाली विभिन्न ग्रुप 'C' भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करता है। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

​क्यों होती है यूपी पीईटी की परीक्षा​Image Credit : IStock05 / 07

​क्यों होती है यूपी पीईटी की परीक्षा​

UPSSSC PET उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न ग्रुप 'C' भर्तियों में आवेदन करने के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। आयोग द्वारा जारी कई भर्तियों में उम्मीदवारों के लिए PET स्कोर अनिवार्य होता है। इसलिए जो अभ्यर्थी आने वाले समय में UPSSSC की विभिन्न नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें PET 2026 में जरूर शामिल होना चाहिए।

प्रवक्ता के 2615 पदों पर भर्ती जल्दImage Credit : IStock06 / 07

प्रवक्ता के 2615 पदों पर भर्ती जल्द

अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के लिए 2615 पदों की रिक्तियों का जो विवरण (अधियाचन) उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को पोर्टल पर ऑनलाइन भेजा गया है। बता दें भेजी गई जानकारी में सबसे ज्यादा 374 रिक्त पद हिंदी विषय में हैं। दूसरे स्थान पर अंग्रेजी विषय है, जिसमें रिक्त पदों की संख्या 285 है।

अगले 6 महीने में 1 नौजवानों को नियुक्ति पत्रImage Credit : IStock07 / 07

अगले 6 महीने में 1 नौजवानों को नियुक्ति पत्र

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि मैं प्रदेश भर के युवाओं को इस बात के लिए आश्वास्त करता हूं कि, अगले 6 महीने के अंदर, "नोट करिए अगले 6 महीने के अंदर 1 लाख नौजवानों को फिर सरकारी नियुक्ति पत्र अलग-अलग स्टेज में हर सप्ताह उपलब्ध करवाने जा रहे हैं"

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!