साउथ स्टार साई पल्लवी ने कई बार अपनी प्राकृतिक त्वचा और एक्ने को खुलकर स्वीकार किया है। उन्हें Rosacea जैसी स्किन कंडीशन होने की भी चर्चा रही है। जानिए यह क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे राहत मिल सकती है।
साउथ सुपरस्टार साई पल्लवी का एक पुराना बयान इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होने खुलकर अपनी स्किन से जुड़ी समस्याओं को स्वीकारा है। रामायणा में सीता मां का किरदार निभाने वाली साई ने बताया कि कैसे एक वक्त पर उनके चेहरे पर सिर्फ एक्ने नजर आता था।
साई को चेहरे पर Rosacea (रोसेशिया) और एक्ने दोनों की समस्या है। रोसेशिया एक सामान्य लेकिन लंबे समय तक रहने वाली स्किन कंडीशन है। इसमें चेहरे, खासकर गाल, नाक, ठुड्डी और माथे पर लालपन, जलन और कभी-कभी छोटे-छोटे दाने दिखाई देने लगते हैं।
एक्ने में ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और पिंपल्स होते हैं, जबकि Rosacea में चेहरे पर लगातार लालपन, जलन और पिंपल जैसे उभरे हुए दाने हो सकते हैं। कई बार दोनों समस्याएं एक साथ भी हो सकती हैं, इसलिए सही पहचान के लिए त्वचा विशेषज्ञ की सलाह जरूरी होती है।
चेहरे पर बार-बार लालिमा आना,त्वचा में जलन या चुभन महसूस होना,छोटे लाल दाने निकलना,त्वचा का संवेदनशील हो जाना,गर्मी, धूप या मसालेदार भोजन के बाद समस्या बढ़ जाना
इसका एक निश्चित कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। माना जाता है कि सेंसिटिव स्किन, धूप, तनाव, गर्म मौसम, तीखा भोजन और कुछ स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इसके ट्रिगर बन सकते हैं।
Rosacea का कोई टेम्परेरी इलाज नहीं है, लेकिन सही इलाज और स्किनकेयर से इसके लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। कई लोग नियमित देखभाल से लंबे समय तक त्वचा को सामान्य बनाए रखते हैं।
अगर आप इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोज़ सनस्क्रीन लगाएं। हल्के और फ्रेगरेंस-फ्री स्किनकेयर प्रोडक्ट्स चुनें। बहुत गर्म पानी से चेहरा न धोएं। धूप में लंबे समय तक रहने से बचें। तनाव कम रखने की कोशिश करें। अगर कोई चीज़ आपकी समस्या बढ़ाती है, तो उससे दूरी बनाएं। डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयां या क्रीम इस्तेमाल न करें।