शहर

70 दिन दिल्ली के इस स्टेशन पर नहीं रुकेंगी राजस्थान की 13 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप दिल्ली में रहते हैं या कहीं से ट्रेन में सफर करके दिल्ली आ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। क्योंकि भारतीय रेलवे ने दिल्ली के इस खास स्टेशन पर अक्टूबर तक ये 13 ट्रेनें नहीं रुकेंगी। हालांकि, ट्रेनों का रूट नहीं बदला जाएगा।

Image

दिल्ली के इस स्टेशन पर 13 अक्टूबर तक 13 ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं

राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत की ओर ट्रेन से सफर करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें! यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर 13 ट्रेनों के स्टॉपेज को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। स्टेशन के री-डेवलपमेंट वर्क के चलते यह बदलाव किया गया है और अलग-अलग ट्रेनों के लिए यह व्यवस्था 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जो 13 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। ऐसे में दिल्ली कैंट से ट्रेन पकड़ने या यहां उतरने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले अपने प्लान की जरूर जांच कर लेनी चाहिए।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) अमित सुदर्शन के अनुसार, प्रभावित ट्रेनें अपने निर्धारित रूट पर ही चलती रहेंगी। सिर्फ दिल्ली कैंट स्टेशन पर उनके हॉल्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यात्रियों को उनकी जरूरत के मुताबिक आसपास के स्टेशनों, खासकर दिल्ली सराय रोहिल्ला, का विकल्प देखने की सलाह दी गई है।

दिल्ली कैंट स्टेशन पर क्यों नहीं रुकेंगी ट्रेनें?

बता दें कि रेलवे दिल्ली कैंट स्टेशन के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास का काम कर रहा है। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के अपग्रेडेशन का काम किया जा रहा है। काम को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेल सेक्शन से जुड़ी कई ट्रेनों के दिल्ली कैंट स्टॉपेज को अस्थायी तौर पर हटाया गया है।

ये 13 ट्रेनें दिल्ली कैंट पर नहीं रुकेंगी

इस दौरान 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, 12985 जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर, 12065 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी, 22949 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला, 20487 बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, 20983 भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला, 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस, 20963 साबरमती-वाराणसी, 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी और 12372 बीकानेर-हावड़ा सहित 13 ट्रेनें दिल्ली कैंट पर नहीं रुकेंगी।

ट्रेन का नंबरट्रेन का नाम और रूटप्रस्थान स्टेशनदिल्ली कैंट पर कोई स्टॉप नहीं
22481जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्लाजोधपुर1 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026
12985जयपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकरजयपुर1 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026
12065अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दीअजमेर1 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026
22949बांद्रा टर्मिनस - दिल्ली सराय रोहिल्लाबांद्रा टर्मिनस5 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026
20487बाडमेर- दिल्ली सराय रोहिल्लाबाड़मेर3 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026
20983भुज- दिल्ली सराय रोहिल्लाभुज4 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026
15013जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेसजैसलमेर1 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026
20963साबरमती-वाराणसीसाबरमती6 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026
19601उदयपुर सिटी - न्यू जलपाईगुड़ीउदयपुर सिटी1 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026
12372बीकानेर-हावड़ाबीकानेर6 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026
20984दिल्ली सराय रोहिल्ला - भुजदिल्ली सराय रोहिल्ला1 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026
12066दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जनशताब्दीदिल्ली सराय रोहिल्ला1 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026
22950दिल्ली सराय रोहिल्ला - बांद्रा टर्मिनसदिल्ली सराय रोहिल्ला6 अगस्त, 2026 – 13 अक्टूबर, 2026

यात्रियों के तौर पर आपको क्या करना होगा?

अगर आपके रेलवे टिकट में बोर्डिंग या डेस्टिनेशन स्टेशन दिल्ली कैंट है, तो यात्री वैकल्पिक स्टेशन की जानकारी पहले ही जुटा लें। जहां संभव हो, दिल्ली सराय रोहिल्ला जैसे नजदीकी स्टेशन के विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले रेलवे के आधिकारिक चैनलों से ट्रेन का ताजा शेड्यूल और स्टेशन संबंधी जानकारी जांच लें।

रेलवे के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2026 के बाद दिल्ली कैंट पर सामान्य हॉल्ट बहाल होने की उम्मीद है, हालांकि, यह पुनर्विकास कार्य पूरा होने पर निर्भर करेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article