Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में हर रोज कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर दिन बन जाता है और चेहरे पर खुद-ब-खुद मुस्कान आ जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक नन्हे हाथी (Elephant Video) और इंसान की खट्टी-मीठी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।
पुश-अप्स बना 'मस्ती का खेल'
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक शख्स खुले मैदान में जमीन पर पुश-अप्स लगाने की कोशिश कर रहा होता है। लेकिन, उसके ठीक बगल में खड़ा एक छोटा हाथी शायद यह समझने के मूड में नहीं था कि शख्स कोई गंभीर कसरत कर रहा है। नन्हे गजराज को लगता है कि यह तो उसके साथ खेलने का समय है। जैसे ही शख्स नीचे झुकता है, नन्हा हाथी अपनी सूंड उसकी पीठ पर रख देता है। इसके बाद वह सिर्फ सूंड से ही नहीं, बल्कि अपने आगे के पैरों से भी शख्स को दबाने की कोशिश करता है। शख्स जैसे ही दोबारा उठने का प्रयास करता है, नन्हा हाथी और ज्यादा शैतानी करने लगता है। वह शख्स के ऊपर बैठकर उसे जमीन पर ही लेटने के लिए मजबूर कर देता है। वीडियो में शख्स भी बिना परेशान हुए नन्हे हाथी की इस मस्ती को खूब एन्जॉय करता दिख रहा है। अंत में शख्स जमीन पर चित्त हो जाता है और नन्हा हाथी उसके साथ खेलता नजर आता है। देखें वीडियो...
दिल जीतने वाला नजारा
वीडियो देखकर जरूर आपका दिन भी बन गया होगा। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बेहद खुश हैं और तरह-तरह के प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर ऐसा जिम पार्टनर मिल जाए, तो कोई भी वर्कआउट मिस न करे। यह वीडियो इस बात का सबूत है कि जानवरों को अगर प्यार और अपनापन मिले, तो वे भी इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
