महाराष्ट्र का सांगली शहर आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। यहां आपको पुराने किले, शांत मंदिर, हरियाली से भरी पहाड़ियां और वन्यजीवों को देखने का मौका मिलता है। इन 5 जगहों को आप ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
सांगली के गणपति पेठ इलाके में स्थित गणपति मंदिर शहर के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण साल 1843 में हुआ था।
अगर आपको प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद है तो दंडोबा हिल्स आपके लिए एक शानदार जगह है। यहां से आसपास के इलाकों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
सांगली जिले में स्थित सागरेश्वर वन्यजीव अभयारण्य प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास जगह है। यहां बड़ी संख्या में सांभर और चीतल हिरण पाए जाते हैं।
सांगली का इरविन ब्रिज शहर की ऐतिहासिक पहचान में शामिल है। रात के समय रोशनी से सजने के बाद इस पुल की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
सांगली किला शहर के इतिहास को करीब से जानने का मौका देता है। आज यह जगह इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।