आपने देखा दुनिया का सबसे छोटा Escalator? इसे देखकर हर कोई पूछता है- इसकी जरूरत क्या थी

इस दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जिनका होना ही अपने आप में हैरतअंगेज है। ऐसी तीजें अक्सर अपनी उन खासियतों के लिए जानी जाती हैं, जिनका कोई जवाब नहीं। ऐसी खासियतें आपको पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी। आज हम एक ऐसी ही खास चीज के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो अपने आकार के लिए पूरी दुनिया से अलग दिखती है। हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे छोटी एस्केलेटर (Escalator) के बारे में, जो आकार में इतनी छोटी है कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

Authored by: Pankaj YadavUpdated Aug 3 2026, 11:27 IST
​क्या आपने देखा है दुनिया का सबसे छोटा एस्केलेटर?Image Credit : AI Generated Images, Youtube/@GoExploresTheWorld01 / 07

​क्या आपने देखा है दुनिया का सबसे छोटा एस्केलेटर?

दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जो अपने अनोखे आकार या खासियत की वजह से मशहूर हैं। कहीं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, तो कहीं सबसे लंबा पुल लेकिन क्या आपने कभी दुनिया के सबसे छोटे एस्केलेटर (Escalator) के बारे में सुना है?

कहां पर है दुनिया का सबसे छोटा एस्केलेटर?Image Credit : AI Generated Images, Youtube/@GoExploresTheWorld02 / 07

कहां पर है दुनिया का सबसे छोटा एस्केलेटर?

बता दें कि, दुनिया का सबसे छोटा एस्केलेटर (Escalator) जापान के कावासाकी (Kawasaki) शहर में स्थित More's Department Store में लगाया गया है। यह अपनी छोटी ऊंचाई के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। यही वजह है कि इसका नाम Guinness World Records में भी दर्ज है।

इतना छोटा कि लोग पहली नजर में यकीन ही नहीं कर पातेImage Credit : AI Generated Images, Youtube/@GoExploresTheWorld03 / 07

इतना छोटा कि लोग पहली नजर में यकीन ही नहीं कर पाते

यह एस्केलेटर इतना छोटा है कि इसे देखकर ज्यादातर लोगों को तो पहली नजर में यकीन ही नहीं होता कि यह सचमुच एक चलने वाला एस्केलेटर है। इसे देखने के बाद अक्सर लोग इस सोच में पड़ जाते हैं कि भला इसे बनाने की क्या जरूरत थी?

इतना छोटा कि चढ़ते ही उतरना पड़ता हैImage Credit : AI Generated Images, Youtube/@GoExploresTheWorld04 / 07

इतना छोटा कि चढ़ते ही उतरना पड़ता है

इस एस्केलेटर की सबसे खास बात इसकी ऊंचाई है। यह केवल 83.4 सेंटीमीटर, यानी करीब 2.7 फीट ऊंचा है। इसमें सिर्फ 5 चलने वाली सीढ़ियां हैं। अगर कोई इस पर चढ़े, तो उसका सफर कुछ ही सेकंड में खत्म हो जाता है। कई लोग मजाक में कहते हैं कि इस एस्केलेटर पर चढ़ने से ज्यादा समय तो उसे देखने में लग जाता है।

क्यों बनाया गया दुनिया का सबसे छोटा एस्केलेटर?Image Credit : AI Generated Images, Youtube/@GoExploresTheWorld05 / 07

क्यों बनाया गया दुनिया का सबसे छोटा एस्केलेटर?

अब सवाल यह उठता है कि आखिर इतना छोटा Escalator बनाने की जरूरत ही क्यों पड़ी? दरअसल, जिस जगह यह बनाया गया है, वहां दो मंजिलों के बीच ऊंचाई बहुत कम थी। ऐसे में डिजाइन और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक छोटा सा एस्केलेटर (Escalator) लगाया गया। बाद में यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया भर में मशहूर हो गया।

टूरिस्ट अट्रैक्शन बना यह एस्केलेटरImage Credit : AI Generated Images, Youtube/@GoExploresTheWorld06 / 07

टूरिस्ट अट्रैक्शन बना यह एस्केलेटर

आज इस एस्केलेटर (Escalator) को देखने के लिए कई पर्यटक भी पहुंचते हैं। लोग इसके साथ फोटो और वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इंटरनेट पर इसकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होती रहती हैं। कई यूजर्स मजाक में लिखते हैं कि "इस पर चढ़ने से पहले सोचो मत, वरना सफर खत्म हो जाएगा।"

कुछ सेकंड का सफर, लेकिन पूरी दुनिया में मशहूरImage Credit : AI Generated Images, Youtube/@GoExploresTheWorld07 / 07

कुछ सेकंड का सफर, लेकिन पूरी दुनिया में मशहूर

हालांकि यह एस्केलेटर छोटा जरूर है, लेकिन पूरी तरह काम करता है। लोग इस पर चढ़कर कुछ ही सेकंड में ऊपर पहुंच जाते हैं। यही बात इसे और भी दिलचस्प बनाती है। दुनिया में जहां एक तरफ बड़े-बड़े और तेज रफ्तार वाले एस्केलेटर (Escalator) बनाए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ यह छोटा-सा एस्केलेटर (Escalator) लोगों को हैरानी में डाल देता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!