मलाइका अरोड़ा को उनके कमाल के फिगर के लिए जाना जाता है। वह अपनी एक्टिंग और डांसिग स्किल्स के अलावा फिटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं। उनकी उम्र 50 साल हो गई है, लेकिन वह अपनी फिटनेस की वजह से आज भी 25 की जैसी हसीन दिखती हैं। इसके पीछे का राज उनकी जबरदस्त डाइट और फिटनेस रूटीन है। अगर आप भी बुढ़ापे में क्वीन दिखना चाहते हैं, तो उनके जैसा रूटीन फॉलो कर सकते हैं।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के दिन की शुरुआत योग करते होती है। वह नियमित सूर्यनमस्कार और मोडिटेशन का अभ्यास करती हैं।
मलाइका अरोड़ा शुद्ध शाकाहारी डाइट फॉलो करती हैं। उनका मानना है कि यही उनकी जवां स्किन और फिट बॉडी का राज है। नॉनवेज खाने से बुढ़ापा जल्दी आती है।
एक्ट्रेस अपनी डाइट में फल-सब्जियां खूब शामिल करती हैं। इससे उन्हें कम कैलोरी में भरपूर पोषण मिलता है, जो स्वस्थ शरीर और फिट बॉडी के लिए आवश्यक है।
योग के अलावा मलाइका अरोड़ा कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, रनिंग और अन्य एरोबिक एक्सरसाइज भी करती हैं। वह दिन भर काफी एक्टिव रहती हैं, जिससे उन्हें फिट रहने में मदद मिलती है।