पंचायत 5 वेब सीरीज को दर्शकों ने हमेशा भरपूर प्यार दिया है। गांव की सादगी, मजेदार किरदार और दिल छू लेने वाली कहानी ने इस शो को खास बना दिया। अब फैंस बेसब्री से पंचायत 5 का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नए सीजन में दर्शकों को कई नए ट्विस्ट, इमोशनल मोमेंट्स और फुलेरा गांव की नई राजनीति देखने को मिलेगी। पिछले सीजन के बाद कहानी कई सवाल छोड़ गई थी, जिनके जवाब अब अगले सीजन में मिल सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सीरीज साल 2026 में ओटीटी पर दस्तक दे सकती है।
वेब सीरीज पंचायत के अगले सीजन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सीजन 4 के इमोशनल और सस्पेंस भरे अंत के बाद मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि पंचायत सीजन 5 जल्द आने वाला है। यह पॉपुलर ग्रामीण कॉमेडी-ड्रामा एक बार फिर फुलेरा गांव की राजनीति, रिश्तों और रोजमर्रा की मजेदार परेशानियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगा।
प्राइम वीडियो ने मार्च में अपने नए कंटेंट लाइनअप के दौरान इस नए सीजन की घोषणा की थी। हालांकि अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सीजन साल 2026 में रिलीज हो सकता है।
मेकर्स ने अप्रैल में यह भी बताया था कि सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'फुलेरा में 6 साल बिताने के बाद भी यहां से जाने का मन नहीं करता। पंचायत का नया सीजन अब शूट हो रहा है।'
पिछले सीजन के अंत में कई सवाल अधूरे रह गए थे। जितेंद्र कुमार का किरदार सचिव जी अपने CAT रिजल्ट और भविष्य को लेकर परेशान दिखा था। वहीं नीना गुप्ता का किरदार मंजू देवी चुनाव हारने के दुख से गुजर रही थी और प्रधान जी भी हालात को समझने की कोशिश कर रहे थे।
पंचायत सीजन 5 में कहानी वहीं से आगे बढ़ने की उम्मीद है। मेकर्स इस बार भी वही अंदाज बनाए रखना चाहते हैं, जिसने इस सीरीज को खास बनाया है। इस सीरीज को एक बार फिर द वायरल फिवर प्रोड्यूस कर रहा है।