टीवी मसाला

Rubina Dilaik ने खूबसूरत दिखने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी? सच बताते हुए बोलीं- मैं दुबई गई थी...

Rubina Dilaik Open Up On Plastic Surgery: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में प्लास्टिक सर्जरी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि वह कुछ ट्रीटमेंट्स के लिए दुबई जरूर गई थीं।

Image

Rubina Dilaik ने खूबसूरती के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी? (Photo Credit- Instagram)

Rubina Dilaik Open Up On Plastic Surgery: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रुबीना दिलैक इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रही हैं। शो में उनका अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। रुबीना दिलैक को टीवी की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस में गिना जाता है। लेकिन हाल ही में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने हिना खान, रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला संग पॉडकास्ट में बताया कि वक्त के साथ-साथ उनका रूप बदला है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वह कुछ ट्रीटमेंट्स के लिए दुबई जरूर गई थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Akanksha Chamola के तलाक की प्रक्रिया शुरू, बोलीं- मैं बिग बॉस में आई क्योंकि उसके मां-पापा...

रुबीना दिलैक ने सुंदर दिखने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी?

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर कहा, "जिस तरह से मैं आज दिखती हूं, वैसे दिखने के लिए मैंने कोई भी सर्जरी नहीं कराई है।" रुबीना दिलैक ने बताया कि बिग बॉस के दौरान उनकी एक तस्वीर दिखाई गई थी, जिसे लेकर उनके रूप की तुलना होनी शुरू हो गई। इसपर रुबीना दिलैक ने कहा, "बिग बॉस के वक्त पर उन्होंने मेरी शिमला की वो सब फोटोज निकाली थीं। थोड़ी सी उन्होंने एआई से खराब कर दी, मेरे दांत ऐसे बना दिये।" रुबीना दिलैक ने बताया कि बचपन में उन्होंने ब्रेसेस का इस्तेमाल किया है और वक्त के साथ-साथ उनका चेहरा प्राकृतिक रूप से बदला है। उन्होंने थर्मेज के बारे में बात करते हुए कहा, "ये चेहरे को उठाता है। तो मेरा जितना भी बेबी फैट था ना, उससे मेरा चेहरा लिफ्ट हुआ है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट करते हुए बेहोश हुईं Rubina Dilaik, बोलीं 'मुझे याद नहीं क्या हुआ...?'

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Rubina Dilaik

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Rubina Dilaik

    रुबीना दिलैक ईलाज के लिए गई थीं दुबई

    रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने बताया कि वह शादी से पहले दुबई गई थीं। उन्होंने कहा, "सॉफ्ट वेव के लिए खासतौर पर दुबई गई हूं। मेरा वो प्री-वेडिंग गिफ्ट था कि मुझे ये करवाना है।" रुबीना दिलैक ने बताया कि उन्होंने खुद को अपने खान-पान और लाइफस्टाइल से फिट रखा है। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने अपने आपको ऐसा जो मैं खाती हूं, उससे बनाया है। आपका शरीर और खासकर आपकी त्वचा, ये एक बड़ा ऑर्गन है जो उससे बनता है जो आप खाते हैं।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article